Farmer Protest
(Search results - 135)NationalJan 27, 2021, 4:34 PM IST
अब तक का सबसे खतरनाक Video: जमीन पर पड़ा जवान, लात-हाथ और डंडों से मारते रहे उपद्रवी किसान
वीडियो डेस्क। दिल्ली में ट्रैक्टर रैली के नाम पर मचे तांडव के बाद राजधानी दिल्ली की सूरत बदल गई है। किसानों के भेष में छिपे उपद्रवियों ने जो कोहराम मचाया वो बेहद शॉकिंग और वीभत्स था। दिल्ली के लाल किले पर ना सिर्फ झंडा फहराया बल्कि पुलिस के जवानों पर खूब लाठियां भांजी। 300 पुलिसकर्मी इस किसान आंदोलन के तांडव में घायल हो गए हैं। किसानों ने कैसे पुलिसकर्मियों की पिटाई की ये वीडियो आप हैरान कर देगा। इस वीडियो को देखकर आप यही कहेंगे कि ये कुछ भी हो सकते हैं लेकिन इंसान नहीं।
NationalJan 27, 2021, 12:33 PM IST
कौन है दीप सिद्धू जिसे लेकर मचा है देश में बवाल?
देश की राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर रैली में अचानक हिंसा की घटनाएं आने लगी। दिल्ली की सड़कों पर उग्र किसानों ने जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी। किसानों का एक धड़ा इन हिंसक घटनाओं का विरोध कर रहा है। इन्हीं में से कुछ किसान नेताओं ने दीप सिद्धू पर किसानों को भड़काने और हिंसा फैलाने के आरोप लगाएं हैं। भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने दीप सिद्धू पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसान संगठनों का लौल किले पर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं था।
TVJan 27, 2021, 12:15 PM IST
दिल्ली में किसानों के उत्पात पर पंजाब की ऐश्वर्या ने तोड़ी चुप्पी, लोगों से की एक अपील
मुंबई. गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले पर जिस अंदाज में किसानों का आंदोलन दिखा, उसे देख पूरा देश गुस्से में है और कई तरह के सवाल भी उठाए गए हैं, इस हिंसक प्रदर्शन की वजह से जो लोग किसानों का सपोर्ट कर रहे थे वो भी अब उनके खिलाफ बोलते दिखे हैं, लेकिन, सिंगर और एक्ट्रेस हिमांशी खुराना उर्फ पंजाब की ऐश्वर्या अपने रुख पर कायम हैं। वो हिंसक प्रदर्शन के बाद भी किसानों के सपोर्ट में बातें करती दिखी हैं। इसके साथ ही एक्ट्रेस सभी से अपील कर रही हैं कि लोग किसानों के लिए अपना समर्थन जारी रखें।
NationalJan 27, 2021, 12:00 PM IST
2 दिन पहले दीप सिद्धू-सिधाना आया था दिल्ली, फिर किसानों के साथ...जानें कैसे रची हिंसा की साजिश
नई दिल्ली. गैंगेस्टर से एक्टिविस्ट बने लक्खा सिधाना और अभिनेता दीप सिद्धू...ये दो नाम हैं जो लाल किला पर झंडा लगाने और हिंसा फैलाने में सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन दोनों ने ही किसानों को भड़काया और दिल्ली में ले जाकर हिंसा की। किसान मजदूर संघर्ष समिति के जनरल सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा, हमारा कार्यक्रम दिल्ली के आउटर रिंग रोड पर था वहां पर जाकर हम लोग वापस आ गए। हमारा न तो लाल किले का कार्यक्रम था, न ही झंडा फहराने का था। जिन लोगों ने ये काम किया हम उनकी निंदा करते हैं। जिसने भी ये काम किया वो दोषी है।
NationalJan 27, 2021, 11:12 AM IST
लाल किला पर झंडा लगाने वाले दीप सिद्धू ने कहा- मैं भाजपा का समर्थक नहीं, सनी देओल के साथ फोटो पर दी सफाई
गणतंत्र दिवस पर लाल किला पर तिरंगे के बगल में अपना झंडा लगाने का आरोप दीप सिद्धू नाम के शख्स पर लग रहा है। आरोप लगने के बाद दीप सिद्धू ने खुद फेसबुक पर आकर माना कि उसने निशान साहिब का झंडा लगाया, लेकिन भारतीय झंडे को नहीं हटाया। लेकिन विवाद यहीं पर खत्म नहीं होता, दीप सिद्धू पर आरोप है कि वह भाजपा समर्थक है। इस मामले में जब मीडिया के एक चैनल ने उनसे बात की तो उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वह भाजपा समर्थक नहीं हैं।
HatkeJan 27, 2021, 10:55 AM IST
16 ताजा तस्वीरों में देखें 'कातिल अन्नदाता' का पूरा सच, पुलिस को ट्रैक्टर से दौड़ा-दौड़ा कर कुचला
हटके डेस्क: 26 जनवरी को भारत के लोग गणतंत्र दिवस की खुशियां मनाने में व्यस्त थे। लेकिन अचानक ही दो महीने से चल रहा किसान आंदोलन हिंसक हो उठा और हर तरफ कोहराम मच गया। किसी ने सोचा भी नहीं था कि 2021 के गणतंत्र दिवस को इस तरह से याद किया जाएगा। अन्नदाता किसान हिंसक हो पड़ेंगे और लाठियों से लेकर आंसू गैस छोड़ने की नौबत आ जाएगी। लाल किले पर 26 जनवरी को जो हुआ वो वाकई देश के लिए शर्म की बात है। देश की मीडिया इसे अपने अजेंडे के अनुसार दिखा रही है। हालांकि, इसपर बहस जारी है कि हिंसा में गलती किसकी है। हम किसी का पक्ष नहीं ले रहे लेकिन सिर्फ आपको तस्वीरों के जरिये दिखा रहे हैं कि असल में इस दौरान हुआ क्या? तस्वीरें खुद ब खुद आपको असलियत बता देगी...
NationalJan 27, 2021, 9:13 AM IST
डराने वाली हैं उपद्रव की Photos, अब पुलिस की बारी! इस प्लान के तहत एक-एक उपद्रवी को दबोचने की तैयारी
नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस के दिन दिल्ली में किसानों ने आंदोलन के दौरान उपद्रव किया। लाल किला पर तिरंगे के बगल में अपना झंडा लगा दिया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 15 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे मामले सामने आ रहे हैं, शिकायतें मिल रही हैं और भी एफआईआर दर्ज की जाएंगी। दिल्ली पुलिस ने कहा कि आंदोलनकारियों द्वारा हिंसा में 83 पुलिस कर्मी घायल हुए हैं।
WorldJan 27, 2021, 7:49 AM IST
वॉशिंगटन : किसानों के पक्ष में खालिस्तानी समर्थक ग्रुप का प्रदर्शन, कहा- मानवाधिकारों के खिलाफ हैं कृषि कानून
किसानों ने ट्रैक्टर मार्च के दौरान 26 जनवरी को दिल्ली में उपद्रव किया। दूसरी तरफ खालिस्तानी अलगाववादी समूहों के सदस्यों के साथ अन्य लोगों ने वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास के बाहर किसानों के समर्थन में विरोध जताया। सिख डीएमवी यूथ और संगत द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में कुछ दर्जन लोगों ने कृषि कानूनों की आलोचना की।
WorldJan 27, 2021, 7:27 AM IST
US गर्वमेंट ने दिल्ली में काम करने वाले अपने अधिकारियों को जारी की एडवाइजरी, कहा- हिंसा वाली जगहों से दूर रहें
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने डीटीसी की 8 बसों को क्षतिग्रस्त कर दिया। ट्रैक्टर से टक्कर मारी। शीशे भी तोड़ दिए गए। प्रदर्शनकारियों ने आम आदमियों की 17 गाड़ियों को भी निशाना बनाया। उन्होंने पुलिस के करीब 300 बैरिकेड्स को तोड़ दिए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिंसा के बाद 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
NationalJan 26, 2021, 5:16 PM IST
प्रदर्शनकारियों के बीच फंसे पुलिसकर्मी को दूर तक ले गए किसान फिर किया ऐसा सलूक, देखें वीडियो
वीडियो डेस्क। देशभर में जहां आज यानी की 26 जनवरी को लोग गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। ऐसे में इस मौके पर भी किसान नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। किसान आज ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर से किसान दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। मंगलवार सुबह सिंघु बॉर्डर पर किसान बैरिकेड्स तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने बैरिकेड्स हटा दिए। वहीं प्रदर्शनकारियों के बीच एक पुलिसकर्मी फंस गया। ITO के पास पुलिसकर्मी और किसानों के बीच झड़प हुई थी जहां प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मी को पकड़ कर परेशान करना शुरू कर दिया जिसके बाद दुसरे किसानों ने पुलिसकर्मी की मदद की और उसे सुरक्षित भेज दिया।
NationalJan 26, 2021, 2:59 PM IST
KisanTractor Rally:किसानों का काफिला हुआ बेकाबू करने लगे तोड़फोड़ और पथराव , पुलिस के साथ हुई झड़प
वीडियो डेस्क। नए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान दिल्ली में ट्रैक्टर परेड निकाल रहे हैं। गाजीपुर बॉर्डर, टीकरी बॉर्डर और सिंघु बॉर्डर से किसान दिल्ली के लिए रवाना हो चुके हैं। कई किसान ट्रैक्टर के साथ दिल्ली पहुंच भी गए हैं। मंगलवार सुबह सिंघु बॉर्डर पर किसान बैरिकेड्स तोड़ दिए। बाद में पुलिस ने कई जगहों पर खुद भी बैरिकेड्स हटा दिए। किसानों का रास्ता रोकने के लिए दिल्ली के नांगलोई में पुलिस के जवान सड़क पर बैठ गए हैं। इसमें बड़ी संख्या में महिला जवान शामिल हैं।गाजीपुर बॉर्डर के पास किसानों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, लेकिन किसान नहीं रुके। देखिए वीडियो
NationalJan 26, 2021, 2:46 PM IST
खतरनाक स्तर पर किसान आंदोलन, पुलिस हुई पस्त, दिल्ली हुई तहस नहस, रौंगटे खड़े करने वाले Video
वीडियो डेस्क। आज 72वां गणतंत्र दिवस है। राजपथ पर दुनिया देश की ताकत दिखी, लेकिन दूसरी तरफ कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का ट्रैक्टर मार्च भी चर्चा के केंद्र में है। पुलिस ने सिंघु, टिकरी और गाजीपुर के बॉर्डर पर ट्रैक्टर मार्च की अनुमति दी है।
NationalJan 26, 2021, 2:32 PM IST
धरे रह गए शांति के दावे, लाल किला तक पहुंचे किसानों ने जमकर मचाया बवाल, देखें Video
वीडियो डेस्क। 72वें गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को एक ओर राजपथ पर देश के जवान ने पराक्रम और शौर्य का परिचय दिया। वहीं, दूसरी ओर राजधानी के कई इलाके कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के विरोध में पथराव, नारेबाजी, तोड़फोड़ और उत्पात मचाया। कुछ किसान तो लाल किला तक जा पहुंचे और वहां पर नारेबाजी की।
NationalJan 26, 2021, 1:36 PM IST
दिल्ली में किसानों का 'तांडव', ट्रैक्टर नहीं घोड़ों पर लदे हैं उपद्रवी, देखिए Video
वीडियो डेस्क। गणतंत्र दिवस (Republic Day 2021) परेड के बीच राजधानी में अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। राजधानी के करनाल बाईपास पर प्रदर्शनकारी किसानों के साथ ही घुड़सवार निहंग पुलिस बैरिकेड पर टूट पड़े।
NationalJan 26, 2021, 12:17 PM IST
शांतिपूर्ण नहीं हिंसक प्रदर्शन: तलवार लेकर पुलिसकर्मियों पर हमला करने के लिए दौड़े उपद्रवी
वीडियो डेस्क। गणतंत्र दिवस पर आज भारी भरकम सुरक्षा के बीच तीन कृषि कानूनों के विरोध में हजारों किसान दिल्ली में इंट्री करने की कोशिश कर रहे हैं। सिंधु बॉर्डर से शुरू हुई किसानों की ट्रैक्टर रैली संजय गांधी ट्रांसपोर्ट पहुंची।