Food News
(Search results - 182)Health CapsuleJan 15, 2021, 9:32 AM IST
सुबह, दोपहर या रात, आखिर क्या है सलाद खाने का सही समय? खाने में करेंगे गलती तो बढ़ जाएगा वजन
हेल्थ डेस्क: वजन घटाने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए सलाद काफी अच्छा ऑप्शन होता है। हेल्थ कॉन्शियस लोग सलाद का सेवन जरूर करते हैं। हरी सब्जियों का सलाद कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इससे बॉडी को कई तरह के पोषक तत्व मिलते हैं। कुछ लोग दिन में एक टाइम खाने में सिर्फ सलाद ही रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर सलाद गलत तरीके से खाया जाए, तो वजन घटने की जगह बढ़ भी सकता है। आज हम आपको सलाद खाने का वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका वजन कंट्रोल में रहेगा। अगर इन्हें फॉलो नहीं किया तो ये सलाद आपका मोटापा और बढ़ा देगा।
FoodJan 13, 2021, 4:47 PM IST
भूल से भी ना फेंके मटर के छिलके, दाने निकालने के बाद हरी फलियों से बनाएं स्वादिष्ट पकौड़ियां
फ़ूड डेस्क: सर्दी के मौसम में मटर काफी ज्यादा मार्केट में अवेलेबल होते हैं। बाजार में काफी सस्ते में ही मटर मिल जा रहे हैं। ऐसे में घरों में काफी मात्रा में मटर आते हैं। लोग मटर के दाने तो निकाल लेते हैं लेकिन छिलके फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मटर के छिलके भी खाने में काफी टेस्टी होते हैं। इन्हें फेंकने की जगह आप इनसे स्वादिष्ट भजिया बना सकते हैं। मटर के छिलके से पकौड़ी बनाने के लिए आपको चाहिए...
2 कप मटर के छिलके
1 प्याज
1/2 कप बेसन
1/2 कप जवार आटा
1 +1/2 टिस्पून लाल मिर्च पावडर
1 +1/2 टिस्पून प्याज लसन मसाला
1 +1/2 टिस्पून धना जीरा पावडर
1/2 टिस्पून हलदी
1/4 टिस्पून हिंग
1 टिस्पून अजवायन
हरा धनिया
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिएFoodJan 12, 2021, 3:44 PM IST
अब बाजार में बिक रहा है नकली आटा, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे इस जहर से बनी रोटियां
फूड डेस्क: भारत में ज्यादातर घरों में गेंहू का आटा खाया जाता है। सुबह-शाम भारत में रोटियां बनाई और खाई जाती है। अभी तक आपने मार्केट में नकली मावा, पनीर या शहद बिकने की बात सुनी होगी। लेकिन अब मार्केट में नकली आटा भी मिलने लगा है। जानकारी के अभाव में लोग इसी नकली आटे को खरीद कर इसकी रोटियां खा रहे हैं। ये नकली आटा आपके स्वास्थ्य के लिए काफी नुकसानदायक है। इससे बनी रोटियां आपके लिए जहर से कम नहीं है। इससे आपकी सेहत पर काफी बुरा असर पड़ता है। लेकिन कुछ तरीकों से आप पता लगा सकते हैं कि जो आटा आप खरीद रहे हैं, वो असली है या नकली।
Health CapsuleJan 11, 2021, 4:33 PM IST
मुर्गी या बतख के अंडे? किसे खाना है ज्यादा फायदेमंद, इन अंडों को खाते ही घटने लगेगा वजन
हेल्थ डेस्क: सर्दियों के मौसम में अंडे खाना फायदेमंद होता है। अंडे की जर्दी सहित इसमें मौजूद सारे पोषक तत्व इसके सर्दियों में बॉडी गर्म रखने में मदद करती है। लेकिन इन दिनों भारत में बर्ड फ्लू फैला है। ऐसे में अंडे खाने से पहले काफी ध्यान रखने की जरुरत है। वैसे तो भारत में ज्यादातर मुर्गियों के अंडे खाए जाते हैं। लेकिन भारत में कई जगहों पर बतख के अंडे भी खाए जाते हैं। सवाल उठता है कि आखिर मुर्गी और बतख में किसके अंडे खाना ज्यादा फायदेमंद है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक़, दोनों अंडों में कुछ बेसिक अंतर है...
FoodJan 11, 2021, 2:59 PM IST
मकर संक्रांति पर घर में ही बनाएं पारंपरिक तरीके से तिलकुट, मात्र 3 चीजों से फटाफट हो जाता है तैयार
फ़ूड डेस्क: 15 जनवरी को भारत में मकर संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन के बाद से हिंदू धर्म के सभी शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। मकर संक्रांति के दिन तिल खाने का काफी महत्व होता है। तिल का सेवन विंटर्स में काफी सेहतमंद होता है। इसके कई हेल्थ बेनिफिट्स होते हैं। बात अगर तिलकुट की करें, तो बिहार के गया जिला के तिलकुट सबसे ज्यादा मशहूर हैं। लेकिन अगर आप बाहर से तिलकुट नहीं लेना चाहते तो बड़ी ही आसानी से आप घर पर ही इसे बना सकते हैं। मात्र तीन चीजों से होगा तैयार...
FoodJan 10, 2021, 5:06 PM IST
मात्र 4 मिनट में बनाएं रुई जैसी सॉफ्ट इडली, घंटों चावल-दाल भिगोने और पीसने की झंझट से आजादी
फूड डेस्क: आज के समय में लोग इडली खाना पसंद करते हैं। चाहे ब्रेकफास्ट हो या डिनर, इडली लोगों की पसंद बन चुका है। पहले इडली-डोसा साउथ इंडिया में ही खाया जाता था। लेकिन अब तो पूरे भारत में लगभग हर घर में ही इडली बनाई जाती है। इडली बनाने के लिए चावल और दाल को घंटों भिगोना पड़ता है। साथ ही इसे पीसने की भी झंझट रहती है। लेकिन आज हम आपको मात्र चार मिनट में एकदम फूली-फूली सॉफ्ट और नर्म इडली बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। ये इडली बनाने में जितनी आसान हैं खाने में उतनी ही टेस्टी भी है। इंस्टेंट इडली बनाने के लिए आपको चाहिए...
1 पैकेट इडली मिक्स
1 टीस्पून फ्रूट सॉल्ट
माइक्रो सेफ इडली का सांचा
माइक्रो सेफ इडली का बर्तन
पानी घोल बनाने के लिए
तेल सांचे पर लगाने के लिएFoodJan 7, 2021, 2:31 PM IST
पनीर बटर मसाला को भी फेल कर देगी पत्तागोभी मटर मसाला, मांग-मांग कर खाएंगे पतिदेव
फ़ूड डेस्क: पत्तागोभी को कई लोग खाना पसंद नहीं करते। कुछ लोगों को इससे अजीब तरह की स्मेल आती है तो कई लोगों को ये मीठी लगती है। इस वजह से पत्तागोभी को कई लोग अवॉयड करते हैं। लेकिन आज हम आपको पत्तागोभी की जिस सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं, उसे खाने के बाद परिवार वाले आपसे इसे हर दिन बनाने को कहेंगे। पत्तागोभी की ये टेस्टी सब्जी मात्र आधे घंटे में तैयार हो जाती है। इसे आप लंच में चावल के साथ या डिनर में रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। इस लजीज पत्तागोभी मटर मसाला को बनाने के लिए आपको चाहिए...
1/2 पत्तागोभी (बारीक कटी हुई)
1/2 कटोरी मटर
1 गाजर (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 आलू (टुकड़ों में कटा हुआ)
1 टमाटर (टुकड़ों में कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1 तेजपत्ता
1/4 टीस्पून जीरा
1 टीस्पून हल्दी
1 टेबलस्पून जीरा पाउडर
1/4 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसारFoodJan 6, 2021, 3:53 PM IST
बर्ड फ्लू फैलने पर चिकन-अंडा खाना कितना सुरक्षित? इस तरह खाएंगे तो छू भी नहीं पाएगा वायरस
फ़ूड डेस्क: दुनिया पिछले साल से ही कोरोना वायरस से जंग लड़ रही है। अब एक साल बाद जाकर इस वायरस का इलाज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कई देशों ने इसके वैक्सीन लोगों को देना शुरु कर दिया है। हालांकि, कोई भी अभी पूरी तरह से इसे लेकर आश्वस्त नहीं है। कोरोना का कहर अभी थमा भी नहीं था कि देश में बर्ड फ्लू का प्रकोप छा गया है। कई राज्यों में बर्ड फ्लू के कारण अलर्ट जारी कर दिया गया है। जब भी बर्ड फ्लू फैलता है, सबसे ज्यादा नुकसान चिकन और अंडा कारोबारियों को होता है। लोग चिकन अंडा खाना छोड़ देते हैं। बचाव के लिए ये सही भी है। लेकिन कई नॉन-वेज प्रेमियों के लिए ये काफी मुश्किल होता है। ऐसे में आज हम आपको वो तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आप बर्ड फ्लू फैलने के बाद भी चिकन या अंडा सुरक्षित तरीके से खा सकते हैं।
FoodJan 5, 2021, 3:51 PM IST
ऐसा वैसा नहीं ये है सोने का बर्गर, एक की कीमत में आ जाएगा महीने भर का राशन
फूड डेस्क : फास्ट फूड खाने के शौकीन लोगों को बर्गर-पिज्जा का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चों से लेकर बड़े तक को बर्गर बहुत पसंद होता है। रेस्त्रां में यह 50 रुपए से 300 रुपए तक मिल जाते हैं। लेकिन आज हम आपको बताने वाले है 4 हजार 300 रुपए में मिलने वाले गोल्ड प्लेटेड बर्गर के बारे में। जी हां, अमेरिका के एक रेस्त्रां में मिल रहा है सोने से बना बर्गर (gold-plated burger)। आपके मन सवाल तो जरूर उठ रहा होगा कि सोने का बर्गर कैसे सकते हैं? तो चलिए आपको बताते हैं कि ये बर्गर कैसे बनता है और इसकी खासियत क्या है..
FoodJan 3, 2021, 6:18 PM IST
इस तरह बनाएंगे तो चिकन से भी स्वादिष्ट बनेगा सरसों का साग, जीभ भूल जाएंगा नॉन-वेज का स्वाद
फ़ूड डेस्क: सर्दियों के मौसम में कई तरह की हरी सब्जियां मार्केट में आती हैं। खासकर इस मौसम में कई तरह के साग अवेलेबल होते हैं जैसे कि मेथी, बथुआ और सरसों। इसमें से सरसों का साग पंजाब में काफी चाव से खाया जाता है। लेकिन कई लोग इसके फीके स्वाद की वजह से इसे नापसंद करते हैं। लेकिन औषधीय गुणों की वजह से इसे मज़बूरी में खाते हैं। इन्हीं लोगों की समस्या आज हम दूर करने जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे तरीके से सरसों का साग बनाना सिखाएंगे, जिसके बाद आप इसे हर रोज खाना चाहेंगे। लहसुन और मिर्च के तड़के से इसका स्वाद चिकन से भी जबरदस्त हो जाएगा। तो स्वादिष्ट सरसों का साग बनाने के लिए आपको चाहिए...
500 ग्राम ताजा सरसों का साग
8-10 लहसुन की कलियां
2 सूखी लाल मिर्च
1 चम्मच मोटी लाल मिर्च
4 चुटकी हींग
नमक स्वादानुसार
2 बड़ा चम्मच ऑयल
चिकन मसालाHealth CapsuleJan 2, 2021, 7:10 PM IST
सर्दियों में भूल से भी ना पिएं सुबह-सुबह गर्म चाय, 1 कप पीते ही हो सकती है ये जानलेवा बीमारी
हेल्थ डेस्क: सर्दियों का मौसम आ चुका है। ठंड के इस मौसम में लगभग हर कोई गर्मागर्म चाय की चुस्कियों की एन्जॉय करता है। कई लोग तो सर्दियों में रजाई से तब तक नहीं निकलते जब तक उन्हें एक कप गर्म चाय ना मिल जाए। लेकिन रिसर्च में सामने आया है कि सर्दियों में गर्म चाय पीना आपकी जान के लिए काफी खतरनाक है। जी हां, इस आदत की वजह से आपको कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी चाय के शौक़ीन हैं तो ये खबर आपके लिए ही है...
FoodJan 2, 2021, 5:29 PM IST
अब बर्बाद नहीं होंगे दोपहर के बचे चावल, बासी भात से घर पर बनाएं सबसे सॉफ्ट इडली
फूड डेस्क: घर पर लोग सदस्यों की संख्या के हिसाब से खाना बनाते हैं। लेकिन ऐसा कई बार होता है कि खाना एक्स्ट्रा बच जाता है। कई बार दोपहर में चावल बच जाते हैं। आपने इन बचे चावलों को फ्राई कर कई बार खाया होगा। लेकिन हर बार बचे चावलों को फ्राई कर खाना एक समय के बाद बोरिंग हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको इन बचे चावलों से एक नई डिश बनाना सिखाने जा रहे हैं। इन बासी चावल से आप बना सकते हैं इंस्टेंट फ्लफी इडली। जी हां, इस इडली को बनाने के लिए आपको चावल को घंटों पानी में भिगोने की भी जरुरत नहीं पड़ेगी। तो बासी चावल से सॉफ्ट इडली बनाने के लिए आपको चाहिए...
1 कप बचे हुए चावल
1 कप सूजी
1/2 कप दही
1 चम्मच राई
1 चम्मच तेल
1 ईनो
1/2 चम्मच नमक
पानीHatkeJan 2, 2021, 2:01 PM IST
2 मिनट में मैगी बनाने को शख्स ने कूकर में डाले 6 पैकेट, सीटी भी आई लेकिन घर का हो गया सत्यानाश
हटके डेस्क: खाना बनाना एक कला है। इसमें संयम और तकनीक चाहिए। इंग्रेडिएंट आपके पास है। लेकिन अगर उसे पकाने का तरीका आपको नहीं पता, तो खाना अच्छा नहीं बनेगा। हालांकि, कुछ डिशेज ऐसी होती हैं, तो टेस्टी होने के साथ-साथ जल्दी बन भी जाती है। ऐसी ही एक डिश है मैगी। मैगी जिसे लेकर दावा किया जाता है कि वो मात्र दो मिनट में तैयार हो जाता है, लगभग हर उम्र के लोगों को पसंद आता है। ये झटपट बन भी जाता है। लेकिन सोशल मीडिया पर एक शख्स ने मैगी को और जल्दी बनाने के लिए उसे कूकर में डालकर सीटी लगवा दी। इसके बाद जो हुआ वो वायरल हो रहा है।
FoodDec 31, 2020, 4:39 PM IST
न्यू ईयर के केक में अंडे की जगह मिलाएं ये सीक्रेट चीज, फुल कर ही ओवन से निकलेंगे स्पंजी केक
फूड डेस्क: 1 जनवरी को दुनियाभर में नए साल का जश्न मनाया जाएगा। अब बस कुछ घंटे के बाद ही सेलिब्रेशन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कई लोग सॉफ्ट और स्पंजी केक घर पर ही बनाने की तैयारी में होंगे। मार्केट में मिलने वाले केक में अंडे मिलाए जाते हैं। इसी से केक स्पंजी बनते हैं। लेकिन आज हम आपको वो ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे बिना अंडों के ही केक सॉफ्ट और बिल्कुल फुले हुए बनेंगे। आप बेकरी आइटम्स में अंडे मिलाएं ये जरुरी नहीं है। आज हम आपको अंडों का ऑलटर्नेटिव बताने जा रहे हैं।
FoodDec 29, 2020, 5:31 PM IST
इस तरह छीलेंगे तो झटपट छिल जाएगा लहसुन, बिना नाखून लगाए अपने आप उतर जाएंगे छिलके
फ़ूड डेस्क: भारतीय खाने में कई तरह के मसाले डाले जाते हैं। कुछ सब्जियां या हर्ब्स भी खाने का स्वाद बढ़ा देते हैं। इनमें अदरक-लहसुन शामिल है। लहसुन का उपयोग सब्जी की ग्रेवी को रिच करने के साथ-साथ खाने के टेस्ट को इनहेंस करने के लिए किया जाता है। इसके कई औषधीय गुण भी हैं। ये खाने में तो लाजवाब है लेकिन इसे छीलना सर दर्द होता है। लहसुन की कली को लेकर लोग घंटों उसे छिलने में वेस्ट करते हैं। अगर ज्यादा मात्रा में लहसुन चाहिए तो फिर तो समझ लीजिये अच्छा-ख़ासा टाइम बर्बाद। ऐसे में आज हम आपको लहसुन छिलने के कुछ ऐसे तरीके बताएंगे जिससे ये पांच मिनट के अंदर छील जाएंगे।