Forbes Most Powerful Women List 2021: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Union Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने लगातार तीसरे वर्ष फोर्ब्स द्वारा दुनिया की 100 सबसे शक्तिशाली महिलाओं की सूची में जगह बनाई है। 2021 में उनकी रैंकिंग 37 हो गई। उन्होंने अमेरिकी समकक्ष जेनेट येलेन (Janet Yellen) पीछे छोड़ दिया है। जेनेट येलेन 39वें पायदान पर हैं। वहीं दूसरी ओर नायका की संस्थापक और सीईओ फाल्गुनी नायर (Falguni Nair, Founder and CEO, Nykaa) ने भी इस लिस्ट में अपना डेब्यु किया।