ग्लोबल रेटिंग एजेंसी मूडीज (Moody's) ने भारत को दुनिया की सबसे तेज बढ़ती इकोनॉमी माना है। इसके अलावा एजेंसी ने 2024 के लिए भारत की विकास दर (GDP) का अनुमान 6.1% से बढ़ाकर अब 6.8% कर दिया है।
पिछले तिमाही की जीडीपी 7.6 प्रतिशत रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर भारत की अर्थव्यवस्था में ग्रोथ के आंकड़े शेयर कर बधाई दी है।
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबर है। बजट से ठीक पहले अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी IMF ने अगले दो वित्त वर्ष के दौरान भारतीय इकोनॉमी के 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान जताया है। पहले ये 6.3% था।
सीएम भूपेंद्र पटेल ने ट्वीट कर बताया कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 के 10वें एडिशन में 26.33 लाख करोड़ रुपए के निवेश प्रपोजल वाली 41,299 प्रोजेक्ट्स के लिए एमओयू पर साइन किए गए।
रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष के लिए देश की आर्थिक वृद्धि दर के अनुमान को 6.5 फीसदी से बढ़ाकर 7 फीसदी किया है। गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया, 'जीएसटी कलेक्शन, PMI (परजेचिंग मैनेजर इंडेक्स) जैसे महत्वपूर्ण आंकड़े काफी स्ट्रॉन्ग हुए हैं।
भारतीय अर्थव्यवस्था ने 19 नवंबर को एक ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर लिया। रविवार को भारत की जीडीपी 4 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गई। भारत की इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खूब बधाइयां मिल रही हैं।
भारत फिलहाल दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। लेकिन 2030 तक भारत की जीडीपी (सकल घरेलू उत्पाद) 7300 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है। इसके साथ ही भारत जापान को पीछे छोड़ दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन सकता है।
इजराइल-हमास युद्ध में दोनों ही पक्षों को भारी-भरकम नुकसान हो रहा है। इजराइल के सबसे बड़े बैंक हापोलिम ने इस युद्ध पर आने वाले खर्च का एक अनुमान लगाया है, जिसके मुताबिक इस युद्ध की लागत इजरायल की GDP का 1.5 प्रतिशत तक हो सकती है।
जी20 में भारत के अलावा अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, चीन, कनाडा, ब्राजील, ऑस्ट्रेलिया, अर्जेंटीना, तुर्की, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका, सऊदी अरब, रूस, मैक्सिको, जापान, इटली, इंडोनेशिया और यूरोपीय यूनियन शामिल हैं।
जीडीपी के शानदार आंकड़ों के बाद अब भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है। इंटरनेशनल रेटिंग एजेंसी मूडीज ने 2023 के लिए भारत की इकोनॉमिक ग्रोथ का अनुमान बढ़ा दिया है।