Government jobs 2022: सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बंपर भर्तियां निकाली गई है। इसमें भारतीय सेना से लेकर रेलवे तक विभिन्न पदों पर वैकेंसी निकली है। आइए जानते हैं विस्तार से-
इंडियन कोस्ट गार्ड की ओर से नविक और यांत्रिक के कई पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 322 पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
भारतीय पशुपालन निगम लिमिटेड ने अलग-अलग पदों के लिए भर्तियां निकाली हैं। इन सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। किस पोस्ट के लिए क्या योग्यता है कैंडिडेट्स नीचे देख सकते हैं।