Himachal Pradesh
(Search results - 129)NationalJan 5, 2021, 11:23 AM IST
5 राज्यों में बर्ड फ्लू का खतरा, कहीं 12,000 तो कहीं 2000 पक्षियों की मौत, जानें इंसानों पर क्या असर पड़ेगा?
हाल के दिनों में राजस्थान में बर्ड फ्लू का अलर्ट देखा गया है, जहां आधा दर्जन जिलों में 250 से अधिक कौवे मृत पाए गए। मध्यप्रदेश के इंदौर में बर्ड फ्लू के मामलों की भी पुष्टि की गई। केरल में कोट्टायम और अलाप्पुझा जिलों के कुछ हिस्सों से बर्ड फ्लू का प्रकोप बताया गया है, जिससे अधिकारियों को प्रभावित क्षेत्रों के एक किलोमीटर के दायरे में बत्तख, मुर्गियों आदि को मारने का आदेश दिया है।
NationalJan 4, 2021, 9:35 AM IST
अटल टनल में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर पर्यटक के साथ पुलिस की क्रूरता, मुर्गा बनाकर डंडों से पीटा
देश-विदेश के सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी अटल टनल रोहतांग में गाड़ी ओवरटेक करने की कोशिश पर एक पर्यटक की पुलिस और बीआरओ के स्टाफ ने बुरी तरह पिटाई कर दी है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिस पर ‘पुलिस की गुंडागर्दी’ कमेंट कर लोग खूब किरकिरी कर रहे हैं।
Other StatesDec 31, 2020, 9:57 AM IST
हिमाचल: पौंग डैम झील में मरे 746 प्रवासी पक्षी, जांच के आदेश
वन मंत्री राकेश पठानिया ने मौत के कारणों की जल्द से जल्द जांच करने को कहा। उन्होंने कहा, "यह राज्य के लिए एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना और चिंता का विषय है।
Uttar PradeshDec 28, 2020, 8:30 PM IST
मां ने 2 बेटों को खेलने भेज दिया बाहर, घर में प्रेमी संग मना रही थी रंगरेलियां, तभी परदेश से पहुंचा पति, फिर..
अलीगढ़ (Uttar Pradesh) । बच्चों को घर के बाहर खेलने भेजकर पत्नी प्रेमी संग महिला रंगरेलियां मना रही थी। इसी दौरान परदेश से पहुंचे पति ने पत्नी को पराए मर्द की बाहों में देख अपना आपा खो दिया। घर में रखे क्रिकेट बैट से प्रेमी पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पुलिस पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वो अक्सर उनके घर आता था। जब भी वह आता तो मां उनको बाहर खेलने भेज देती थी। मां ने बच्चों को बता रखा था कि यह अंकल हैं। यहां किराए पर रहने आते हैं। फिलहाल, पुलिस ने आज पति-पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। यह मामला बन्नादेवी थाना क्षेत्र के सारसौल का है।
StateDec 22, 2020, 11:22 AM IST
अभी यह है हालत, आने वाले दिनों में और बढ़ेगी ठंड, जानिए, सभी राज्यों का हाल
कड़ाके की ठंड देश के अधिकांश राज्यों में पड़ रही है। दिल्ली सहित कई राज्यों में शीतलहर का प्रकोप है। कोहरे के कारण आने-जाने वालों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई राज्यों में सड़क दुर्घटनाओं की भी बातें सामने आई। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में और ठंड बढ़ेगी। आज उत्तर भारत के अधिकांश राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन राज्यों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्यियत तक की गिरावट रिकार्ड की गई। वहीं, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के अधिकतर जगहों पर तापमान शून्य से नीचे चला गया।
StateDec 18, 2020, 9:41 AM IST
बर्फीली हवाओं से बढ़ी ठंड,जम गईं ओस की बूंदें,धूप होने के बाद भी कांप रहे लोग, जानिए किस राज्य में क्या है हाल
पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन उत्तर भारत में बढ़ गई है। दिल्ली, यूपी, बिहार और पंजाब समेत देश के उत्तरी इलाके में जबरदस्त ठंड पड़ रहीहै। इन इलाकों में कुछ दिनों से लोग ठंड से बेहाल हैं। जानकार बताते हैं कि आने वाले कुछ दिनों तक कंपकंपाती ठंड से राहत नहीं मिलती दिख रही हैं। बात अगर पारा की करें तो दिल्ली में 3 डिग्री सेल्सियस तक पारा गिर सकता है। इसी तरह का यूपी के कई जिलों में हैं, जहां बरेली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 3.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आज भी बिहार, दिल्ली, पंजाब और यूपी में कड़ाके की ठंड है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। आइये जानते हैं किस राज्य में रहा क्या हाल।
NationalDec 12, 2020, 4:25 PM IST
घाटी पर जमी बर्फ की चादर, Photos में देखें कैसा दिख रहा धरती पर स्वर्ग
जम्मू कश्मीर में शनिवार को सीजन की पहली बर्फबारी हुई। यहां श्रीनगर एक मोटी बर्फ की चादर से ढक गया। इससे घाटी में ठंड भी बढ़ गई। कश्मीर के गुलमर्ग और पहलगाम में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया। वहीं, हिमाचल के लाहौल स्पीति में भी बर्फबारी हुई।
CelebsDec 5, 2020, 11:14 AM IST
चपटे बाल और बिना मेकअप दिखी 7 महीने की प्रेग्नेंट करीना, इस वजह से चेहरा पड़ गया था बुरी तरह से लाल
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। इन दिनों वे मुंबई में नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश की वादियों में बेटे तैमूर अली खान (taimur ali khan) के साथ टाइम स्पेंड कर रही है। दरअसल, करीना के पति सैफ अली खान (saif ali khan) हिमाचल के धर्मशाला में अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग कर रहे हैं तो करीना भी पति के पास रहने आ गई है। बता दें कि करीना दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। 7 महीने की प्रेग्नेंट करीना इन दिनों सोशल मीडिया पर भी बेहद एक्टिव है। हाल ही में करीना ने एक इमेज वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वे धूप में बैठकर कॉफी पी रहीं हैं। उनके इस वीडियो में उनका प्रेग्नेंसी ग्लो चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। करीना ने लिखा- ब्रेकफास्ट विद बेबो। उनके फैंस इस वीडियो पर अपने लाइक्स और कमेंटस दे रहें हैं। फैंस ही नहीं बल्कि उनके इंडस्ट्री के कुछ खास लोग भी लाइक्स और कमेंट कर रहे हैं। आपको बता दें करीना वापस मुंबई लौट आई है।
NationalNov 23, 2020, 4:12 PM IST
हिमाचल के 4 शहरों में नाइट कर्फ्यू, उत्तर प्रदेश में शादियों में 100 लोग शामिल हो सकेंगे, जानिए गाइडलाइन
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए राज्यों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब राज्य में शादी एवं अन्य सामाजिक समारोहों में सिर्फ 100 लोग शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा शादी और अन्य कार्यक्रमों में बैंड और डीजे पर रोक रहेगी।
CelebsNov 17, 2020, 5:50 PM IST
मम्मी की गोद में बैठे तैमूर के चेहरे पर दिखी उदासी, करीना के बेटे को देख यूं मुस्कराई मलाइका अरोड़ा
मुंबई. करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एन्जॉय कर रही है। करीना की प्रेग्नेंसी का छठा महीना चल रहा है और अब तो उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। करीना इन दिनों अपना खास ध्यान भी रख रही है। वैसे, आपको बता कि करीना फिलहाल मुंबई में नहीं बल्कि हिमाचल प्रदेश में हैं। दरअसल, करीना के पति सैफ अली खान (saif ali khan) अपनी अपकमिंग फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग हिमाचल की वादियों में कर रहे हैं और पत्नी भी बेटे तैमूर (taimur ali khan) के साथ यही है। करीना पति के साथ दिवाली मनाने आई थी। अभी वे कुछ दिन यहीं रहेगी। सैफ-करीना के साथ मलाइका अरोड़ और अर्जुन कपूर भी है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर करीना और तैमूर के साथ वाली फोटो शेयर की है, जो बेहद क्यूट है।
Aisa KyunNov 15, 2020, 10:59 AM IST
मान्यता: मृत्यु के बाद यमराज के इस मंदिर में सबसे पहले आती है आत्मा
16 नवंबर, सोमवार को भाई दूज है। इस दिन यमराज की विशेष पूजा की जाती है। अगर संभव हो सके तो इस दिन यमराज के मंदिर भी जाना चाहिए।
CelebsNov 3, 2020, 10:32 AM IST
भाई की शादी का न्यौता देने हिमाचल प्रदेश के सीएम के घर पहुंची कंगना रनोट, बहन रंगोली भी थी साथ
कंगना के एक भाई करण की तो शादी हो गई है अब उनके दूसरे भाई अक्षत की बारी है। हाल ही में कंगना अपने भाई की शादी का कार्ड देने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के पास गईं। इस दौरान की कुछ फोटोज कंगना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। फोटोज में देखा जा सकता है कि वे अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलीं और उन्हें भाई की शादी का आमंत्रण दिया। इसके अलावा वे केंद्रीय मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर से भी मिलीं और उन्हें भी भाई अक्षत की शादी का निमंत्रण। कंगना ने ट्विटर पर भी कुछ शेयर की हैं।
CelebsNov 1, 2020, 11:47 AM IST
कंगना ने संजय राउत की ली चुटकी, बोली-हिमाचल में शूटिंग कर पैसा कमाने वाले हरामखोर कहे जाएंगे
कंगना रनोट ने एक बार शिवसेना नेता संजय राउत (sanjay raut) पर निशाना साधा है। उन्होंने अपने ट्वीट में हिमाचल प्रदेश में चल रही फिल्म भूत पुलिस की शूटिंग से जुड़ा न्यूज आर्टिकल शेयर करते हुए लिखा- हिमाचल इस वक्त मुंबई की कई फिल्म यूनिट्स की मेजबानी कर रहा है। देव भूमि हर भारतीय की है और अगर कोई इस राज्य से पैसा कमा रहा है तो उसे हरामखोर या नमकहराम नहीं कहा जाएगा। अगर कोई ऐसा कहता है तो मैं उसकी निंदा करती हूं, बॉलीवुड की तरह खामोश नहीं रहूंगी।
CareersOct 30, 2020, 4:14 PM IST
हिमाचल प्रदेश एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस प्रीलिम्स का रिजल्ट घोषित, यहां चेक करें कैंडिडेट्स
कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए एचपीपीसीएस प्रशासनिक संयुक्त प्रतियोगी प्रीलिम्स परीक्षा 2019 का रिलज्ट नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर भी दिया गया है। कैंडिडेट्स इस पर क्लिक करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
BollywoodOct 28, 2020, 10:33 AM IST
चाकू से हमले के बाद घायल हुई एक्ट्रेस ने कंगना से लगाई मदद की गुहार, बोली-'मैं भी आपके शहर से हूं मदद कीजिए'
टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। वो कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट हैं। घायल मालवी ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने नेशनल वीमन कमीशन की अध्यक्ष रेखा शर्मा से अपील की कि वो इस मामले को देख और उनकी मदद करें। उन्होंने कंगना से भी रिक्वेस्ट की कि वो उनका सपोर्ट करें।