प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना काल में आत्मनिर्भर भारत का मंत्र पूरे देश को दिया। अब 'आत्मनिर्भरता' को ऑक्सफोर्ड भाषा ने 2020 का हिंदी शब्द घोषित किया है। ऑक्सफोर्ड के मुताबिक, यह शब्द भारतीयों की रोजाना की उपलब्धियों को मान्यता देता है जिन्होंने महामारी के संकट का सामना किया।