केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को नयी शिक्षा नीति को मंजूरी दे दी। साथ ही मानव संसाधन विकास मंत्रालय का नाम बदलकर शिक्षा मंत्रालय किया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व अध्यक्ष के कस्तूरीरंगन की अध्यक्षता वाली समिति ने पिछले वर्ष मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक को नयी शिक्षा नीति का मसौदा सौंपा था।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने 14 जून को एक ट्वीट कर चार नए केंद्रीय विद्यालयों के शुभारंभ की घोषणा की।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय 1 से 12वीं क्लास तक के छात्रों के लिए डीटीएच चैनल लांच करने जा रहा है। सूचना के मुताबिक हर क्लास के लिए अपना अलग चैनल होगा।
लॉकडाउन के कारण JEE एडवांस की परीक्षा भी नहीं हो पाई थी। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अब 23 अगस्त को JEE एडवांस की परीक्षा करवाए जाने की घोषणा कर दी है
मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने CBSC BOARD की 10वीं की परीक्षाओं को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है। मंगलवार को मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली को छोड़कर देश में और कहीं भी CBSC 10वीं की परीक्षा नहीं होगी
कोरोना वायरस और लॉकडाउन के चलते शैक्षणिक संस्थान बंद हैं। इससे यूनिवर्सिटीज के शैक्षिक सत्र पर असर पड़ा है। यूजीसी ने मानव संसाधन मंत्रालय को अब एक नया एकेडमिक कैलेंडर सौंपा है।
भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) का पिछले तीन वर्षो में मध्याह्न भोजन योजना के तहत आपूर्ति किये गए खाद्यान्न के संबंध में मानव संसाधन विकास मंत्रालय पर 559 करोड़ रूपये बकाया है और शेष राशि के बारे में मंत्रालय ने 400 करोड़ रूपये की आवर्ती निधि का प्रावधान किया है
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के कुलपति से मुलाकात की और विश्वविद्यालय परिसर में हालात सामान्य बनाने की दिशा में उठाए गए कदमों का जायजा लिया
जेएनयू परिसर में रविवार रात उस वक्त हिंसा भड़क गयी थी, जब लाठियों से लैस कुछ नकाबपोश लोगों ने छात्रों तथा शिक्षकों पर हमला कर दिया था
अधिकारियों ने कहा, ‘‘उनका इस्तीफा मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने राष्ट्रपति भवन भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है।’’