ईरान में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। वहां पुलिस कस्टडी में एक 22 साल की लड़की की मौत के बाद महिलाएं उग्र हो चुकी हैं। राजधानी तेहरान के अलावा अन्य कई शहरों में भी महिलाएं और लड़कियां सड़कों पर प्रदर्शन कर रही हैं। आखिर क्या है हिजाब विवाद और ईरान में कैसे हुई इसकी शुरुआत, आइए जानते हैं।