Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का पर्व है। पूरे देश में ये त्योहार बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार पंचांग भेद के कारण इसे मनाए जाने को लेकर संशय की स्थिति बन रही है। कुछ लोग ये त्योहार 18 अगस्त तो कुछ 19 अगस्त को मनाएंगे।
Janmashtami 2022 date and time:धर्म ग्रंथों के अनुसार, भादौ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। द्वापर युग में इसी तिथि पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था, तभी से ये पर्व मनाया जा रहा है।