इस साल 2.5 लाख के करीब स्टूडेंट्स जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया था। जिसमें से कुल 1.56 लाख के करीब कैंडिडेट्स इस परीक्षा में शामिल हुए। क्वॉलिफाई करने वाले छात्रों को 12 सितंबर, 2022 से आईआईटी में सीटें अलॉट की जाएंगी।
आईआईटी बॉम्बे ने जेईई एडवांस की प्रोविजिनल आंसर की 3 सितंबर को जारी किया था। इसके बाद स्टूडेंट्स को दो दिन यानी 3 और 4 सितंबर तक आंसर-की पर ऑब्जेक्शन का मौका दिया गया था। इस बार 1 लाख 56 हजार 89 स्टूडेंट्स ने जेईई एडवांस की परीक्षा दी है।