हर साल क्रिसमस पर कपूर फैमिली में एक ग्रुप लंच होता है, जिसे शशि कपूर के घर पर उनके बेटे ऑर्गनाइज करते हैं। इस लंच में कपूर खानदान से जुड़ा हर एक मेंबर शामिल होता है। हालांकि, इस साल करीना कपूर (Kareena Kapoor) क्रिसमस पर होने वाले इस फैमिली लंच का हिस्सा नहीं होंगी।