इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर चंद्रग्रहण (lunar eclipse 2021) का योग बन रहा है, जो 19 नवंबर, शुक्रवार को है। हालांकि ये ग्रहण भारत के कुछ ही हिस्सों में दिखाई देगा, शेष भारत में ये ग्रहण कहीं भी दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका कोई धार्मिक महत्व जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होंगे।