वृंदावन के संतों और मध्यप्रदेश सरकार की चेतावनी के बाद म्यूजिक लेबल सारेगामा ने विवादित गाना 'मधुबन में राधिका नाचे' की लिरिक्स बदलने का फैसला लिया है।
सनी लियोनी (Sunny Leone) का गाना 'मधुबन' (Madhuban) हाल ही में रिलीज हुआ। हालांकि, इस गाने के रिलीज होते ही बवाल मच गया और सोशल मीडिया पर लोग इसका विरोध करने लगे। सनी लियोनी (Sunny Leone) के इस गाने के लिरिक्स से लोग बेहद नाराज हैं।