Maha Ashtami Ke Upay : धर्म ग्रंथों में शारदीय नवरात्रि का विशेष महत्व बताया गया है। वैसे तो इस पर्व की सभी तिथियां महत्वपूर्ण होती हैं, लेकिन अष्टमी और नवमी तिथियां सबसे खास मानी गई हैं। इन्हें महाष्टमी और महानवमी कहा जाता है।
Maha Ashtami 2022: शारदीय नवरात्रि में हर दिन देवी के एक विशेष रूप की पूजा की जाती है। देवी के इन सभी रूपों का अलग-अलग महत्व है। शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर देवी महागौरी की पूजा का विधान है।