महिंद्रा अपनी बोलेरो, बोलेरो निओ और मराजो की इंवेंट्री खत्म करने के लिए इस महीने एसयूवी और एमपीवी के 2024 मॉडल्स पर भारी डिस्काउंट ऑफर कर रही है। इसके अलावा XUV300 और XUV400 ईवी पर भी तगड़ी छूट मिल रही है।
Canada-India Tension: खालिस्तानी आतंकी निज्जर की हत्या के मामले पर भारत-कनाडा के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इसी बीच, भारत की ऑटो कंपनी महिन्द्रा एंड महिन्द्रा की कनाडा स्थित सहयोगी कंपनी रेसन एयरोस्पेस कॉर्पोरेशन ने अपना ऑपरेशन बंद कर दिया है।
टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस बेस्ड मारुति सुजुकि की नई एमपीवी कई मामलों में अलग है। इसे कई खूबियों से लैस किया गया है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में इस कार का सीधा मुकाबला महिंद्रा की XUV700 से है।
जिम्नी 5 डोर एसयूवी महिंद्रा थार से काफी अलग है लेकिन दोनों को एक-दूसरे का कॉम्पटीटर माना जा रहा है। इन दोनों एसयूवी की अपनी अलग-अलग खूबियां हैं। इस सेगमेंट में एक और एसयूवी Force Gurkha भी भारत में उपलब्ध है।
Anand Mahindra Birthday: महिंद्रा महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के चेयरमैन आनंद महिंद्रा 68 साल के हो गए हैं। 1 मई, 1955 को पैदा हुए आनंद महिंद्रा के बारे में तो लोग काफी कुछ जानते हैं, लेकिन उनकी फैमिली के बारे में लोगों को कम ही पता है।
आनंद महिंद्रा ने अपने करियर की शुरुआत महिंद्रा यूजीन स्टील कंपनी लिमिटेड (MUSCO) से की थी। इसके बाद वे कई पदों पर रहे। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। करंट मुद्दों पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। उन्हें कारों का भी काफी शौक है।
महिन्द्रा एंड महिन्द्रा के पूर्व चेयरमैन केशब महिंद्रा (Keshub Mahindra) का 99 साल की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने 12 अप्रैल को अंतिम सांस ली। केशब महिन्द्रा अपने पीछे अरबों की संपत्ति छोड़ गए हैं। बता दें कि उनके परिवार में तीन बच्चे हैं।
महिंद्रा एंड महिंद्रा के एमेरिटस चेयरमैन केशब महिंद्रा का बुधवार 12 अप्रैल को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। केशब महिंद्रा सबसे उम्रदराज बिजनेसमैन में से एक थे। हाल ही में उन्हें फोर्ब्स के अरबपतियों की लिस्ट में शामिल किया गया था।
ऑटो डेस्क : अट्रैक्टिव लुक, पावरफुल इंजन के साथ महिंद्रा अपनी दमदार बाइक भारतीय मार्केट में उतारने जा रही है। 650cc इंजन वाली इस बाइक का मुकाबला सीधी तौर पर Royal Enfield से होगा। इस बाइक का नाम BSA Gold Star 650 है। जानें यह कितनी दमदार होगी...
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर को चलाते हुए बिल गेट्स ने वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'इनोवेशन के मामले में भारत के जुनून काफी हाई है। मैंने एक इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाया। यह कमाल का अनुभव है।'