वीडियो डेस्क। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना की क्या स्थिति है उसे आम आदमी पार्टी के विधायक शोएब इकबाल के बयान से समझ सकते हैं। उन्होंने कहा, दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो दिल्ली की सड़कें कोरोना से मरे लोगों की लाशों से पट जाएंगी।