2017 के विधानसभा चुनाव में बुंदेलखंड की सभी 19 सीटें जीतने वाली भाजपा एक बार फिर 2022 में इतिहास दोहराने के लिए तैयार है। यहां शुक्रवार को वीर भूमि महोबा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन हो रहा है। वे यहां 32 अरब 64 करोड़ 74 हजार रुपए लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण करने के साथ बुंदेलखंड को कई सौगात देंगे।