अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र ने हमले की निंदा की। इसके अलावा यूरोपीय संघ और अन्य पश्चिमी देशों ने भी हमले की कड़ी शब्दों में निंदा की। इसमें वो लोग भी शामिल है, जिन्होंने रूस यूक्रेन हमले में यूक्रेन का पक्ष लिया है।
यूक्रेन युद्ध के साथ ही दुनिया दो खेमों में बंट चुकी है। अमेरिका और रूस के बीच एक बार फिर शीत युद्ध शुरू हो चुका है। रूस द्वारा परमाणु नियंत्रण टीमों को हाई अलर्ट पर डालने से अमेरिका ने अपने टेस्टिंग कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
अमेरिका, ब्रिटेन और अन्य यूरोपीय देशों ने अपने नागरिकों से देश (यूक्रेन) छोड़ने को कहा है। वहीं वाशिंगटन कीव स्थित अपने दूतावास से अपने ज्यादातर कर्मचारियों को वापस बुला रहा है।