फरवरी के महीने में एक नहीं तीन-तीन इलेक्ट्रिक बाइक भारतीय मार्केट में आ सकती हैं। ये बाइक्स एडवांस फीचर्स से लैस होंगी और इनमें कई तरह की खूबियां होंगी। इन मोटरसाइकिलों का रेंज, लुक सब दमदार है।
महिंद्रा ग्रुप के क्लासिक लीजेंड्स ने BSA Motorcycles के अधिकार खरीदे हैं। इसके बाद इस विंटेज बाइक को फिर से सड़कों पर उतारा गया है। बीएसए गोल्ड स्टार के 2022 मॉडल में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसका लुक एक हद तक पहले जैसा ही है। इसमें नए फीचर जरुर जोड़े गए हैं।