इस्लाम में हिजरी कैलेंडर का प्रचलन है। उसके अनुसार साल के पहले महीने का नाम मुहर्रम (Muharram 2022) है। इस महीने के शुरूआती 10 दिन बहुत ही खास होते हैं। इन 10 दिनों में मुस्लिम संप्रदाय के लोग इमाम हुसैन को याद करके दुख मनाते हैं।
दुनिया में बहुत सारे धर्म हैं। इन सभी का अलग-अलग कैलेंडर होता है। उसी तरह मुस्लिम कैलेंडर को हिजरी कहा जाता है। मुहर्रम इस कैलेंडर का पहला महीना होता है। इस महीने के शुरूआती 10 दिन बहुत खास होते हैं।
इस्लामी मान्यताओं के अनुसार मुहर्रम (Muharram 2022) महीने की 10 तारीख को कर्बला में हजरत इमाम हुसैन (Hazrat Imam Hussain) यजीद की सेना से लड़ते हुए शहीद हो गए थे। उनकी याद में आज भी मुस्लिम समाज के लोग दुख मनाते हैं।