सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नागपंचमी (Nagpanchami 2021) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 13 अगस्त, शुक्रवार को है। इस दिन कार्य में सफलता देने वाले रवि योग के साथ मंगलकारी हस्त व चित्रा नक्षत्र का त्रिवेणी संयोग बनेगा। इस शुभ संयोग में काल सर्प दोष से मुक्ति के साथ सुख-समृद्धि की कामना से नाग देवता का दूध से अभिषेक और पूजन करना शुभकारी रहेगा। नागपंचमी (Nagpanchami 2021) पर कुछ विशेष उपाय करने से नाग भय से मुक्ति मिलती है।