Happy NagPanchami 2022 Wishes: नागपंचमी पर अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को इन मैसेज और फोटोज से दें बधाई

Aug 02 2022, 10:19 AM IST

लाइफ स्टाइल डेस्क: हर साल श्रावण शुक्ल पंचमी तिथि पर नागपंचमी (NagPanchami 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 2 अगस्त, मंगलवार को है। इस दिन नागदेवता की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से सर्प भय से मुक्ति मिलती है। नागदेवता को प्रसन्न करने के लिए इस दिन व्रत भी रखा जाता है। नागदेवता की कृपा से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। इस दिन महिलाएं घर के बाहर नागदेवता का चित्र बनाकर पूजा करती हैं। नागपंचमी के इस मौके पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन मैसेज और फोटोज के माध्यम से शुभकामना संदेश भेज सकते हैं। साथ ही आप इन फोटोज को अपने व्हाट्सएप-फेसबुक स्टेटस पर भी लगा सकते हैं...