National Unity day 2022 wishes: लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दौरान आप अपने करीबियों, रिश्तेदार, दोस्तों और आसपास के लोगों को एकता से जुड़े यह संदेश भेज सकते हैं।
स्टैच्यू ऑफ़ यूनिटी दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है। गुजरात के केवड़िया कॉलोनी में नर्मदा नदी पर सरदार सरोवर बांध के सामने इसका निर्माण कराया गया है। यह 182 मीटर यानी 597 फीट ऊंचा है। एक आकलन के मुताबिक, साल 2014 से अब तक 8 मिलियन से ज्यादा लोग इस प्रतिमा को देखने आ चुके हैं।
31 अक्टूबर को भारत के पहले उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है। उनके ही प्रयास से 560 रियासतों को भारत संघ में एकीकृत किया गया था।