Navaratri 2020
(Search results - 43)UpayOct 26, 2020, 9:22 AM IST
26 अक्टूबर को करें दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन, ये है पूरी विधि और शुभ मुहूर्त
आश्विन मास की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 26 अक्टूबर को है। दशमी तिथि पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है। साथ ही इस दिन शस्त्र पूजन करने की भी परंपरा है। आगे जानिए जवारे विसर्जन और शस्त्र पूजा की संपूर्ण विधि
JyotishOct 25, 2020, 9:00 AM IST
विजयादशमी पर इस विधि से करें भगवान श्रीराम की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त
धर्म ग्रंथों के अनुसार, आश्विन मास की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। पुराणों के अनुसार, इसी दिन भगवानश्रीराम ने रावण का अंत किया था। बुराई पर अच्छाई की जीत की खुशी में ये पर्व पूरे देश में बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 25 अक्टूबर, रविवार को है (कुछ स्थानों पर 26 अक्टूबर को भी दशहरा मनाया जाएगा)।
UpayOct 25, 2020, 8:55 AM IST
नवरात्रि के अंतिम दिन करें देवी सिद्धिदात्री की पूजा, जीवन में बनी रहेगी सुख-समृद्धि
शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। मां सिद्धिदात्री भक्तों को हर प्रकार की सिद्धि प्रदान करती हैं।
Aisa KyunOct 24, 2020, 11:36 AM IST
ब्रह्मा से वरदान मांगते समय रावण ये 1 गलती न करता तो उसे कोई नहीं मार सकता था
इस बार 25 अक्टूबर को विजयादशमी का पर्व है। भगवान श्रीराम ने त्रेता युग में अत्याचारी रावण का अंत किया था। रावण को अपनी शक्ति पर बहुत घमंड था जिसकी वजह से उसने एक ऐसी भूल की जो उसके सर्वनाश का कारण बनी। विजयादशमी के मौके पर हम आपको रावण की उसी गलती के बारे में बता रहे हैं-
JyotishOct 24, 2020, 11:24 AM IST
ज्योतिष: 25 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त और तिथि में मनाया जाएगा दशहरा, सुबह 11.14 तक रहेगी नवमी तिथि
17 अक्टूबर से शुरू हुई नवरात्रि 25 अक्टूबर तक रहेगी। इस दिन यानी रविवार को सुबह नवमी और दोपहर से दशमी तिथि शुरू हो जाएगी। इस कारण देश में कई जगहों पर इसी दिन दशहरा मनाया जाएगा।
Aisa KyunOct 24, 2020, 11:15 AM IST
यमराज भी नहीं हरा पाए थे रावण को, लेकिन इन 3 योद्धाओं ने किया था उसे पराजित
उज्जैन. प्रतिवर्ष विजयादशमी पर रावण दहन किया जाता है। रावण परम विद्वान व शक्तिशाली था। रावण ने न सिर्फ मनुष्यों बल्कि देवताओं को भी हराया था। यहां तक कि यमराज भी रावण से जीत नहीं पाए थे। सभी लोग ये मानते हैं कि रावण श्रीराम के अलावा कभी किसी से नहीं हारा। लेकिन बहुत कम लोग ये जानते हैं रावण श्रीराम के अलावा भी अन्य 3 शक्तिशाली योद्धाओं से हारा था। आज हम आपको बता रहे हैं रावण कब-कब किनसे हारा।
UpayOct 24, 2020, 10:32 AM IST
24 अक्टूबर को नवरात्रि की अष्टमी तिथि पर ऐसे करें देवी महागौरी की पूजा
उज्जैन. शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन (24 अक्टूबर) मां महागौरी की पूजा की जाती है। मां महागौरी का रंग अत्यंत गोरा है। इनकी चार भुजाएं हैं। वाहन बैल है। देवी के दाहिने ओर के ऊपर वाले हाथ में अभय मुद्रा और नीचे वाले हाथ में त्रिशूल है। बाएं ओर के ऊपर वाले हाथ में डमरू और नीचे वाले हाथ में वर मुद्रा है। इनका स्वभाव अति शांत है। मां महागौरी के प्रसन्न होने पर भक्तों को सभी सुख स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं। साथ ही शांति का अनुभव भी होता है।
UpayOct 23, 2020, 12:28 PM IST
नवरात्रि की अष्टमी पर करें इन 8 में से कोई 1 उपाय, बढ़ेगा सौभाग्य और दूर हो सकती हैं परेशानियां
उज्जैन. 24 अक्टूबर, शनिवार को शारदीय नवरात्रि की अष्टमी तिथि है। नवरात्रि के बाकी के दिनों की तुलना में ये दिन कुछ ज्यादा ही खास माना जाता है। इस दिन खास तौर से देवी महागौरी की पूजा होती है। आइए जानते हैं 8 ऐसे उपायों के बारे में जिसे अष्टमी तिथि पर करने से दुर्भाग्य दूर होता है और सौभाग्य बढ़ता है।
Aisa KyunOct 23, 2020, 12:10 PM IST
विजयादशमी: जानिए रावण से जुड़े 5 मिथ और उनसे जुड़ी सच्चाई, बहुत कम लोग जानते हैं ये बातें
इस बार विजयादशमी का पर्व 25 अक्टूबर, रविवार (कुछ स्थानों पर 26 अक्टूबर, सोमवार) को मनाया जाएगा। रावण से जुड़े मिथ हमारे समाज में प्रचलित है, लेकिन उनके पीछे की सच्चाई बहुत कम लोग जानते हैं। आज हम आपको रावण से जुड़े कुछ ऐसे ही मिथ और उससे जुड़ी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं।
Aisa KyunOct 23, 2020, 12:01 PM IST
नवरात्रि में इस विधि से करें कन्या पूजन, इससे दूर हो सकती है आपकी गरीबी और दुख
इन दिनों शारदीय नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि पर कन्या पूजन की परंपरा है। इस बार अष्टमी तिथि 24 अक्टूबर और नवमी तिथि 25 अक्टूबर को है।
Aisa KyunOct 23, 2020, 11:56 AM IST
नवरात्रि: भारत ही नहीं यूनान, मिस्त्र आदि देशों में भी होती है देवियों के अलग-अलग रूपों की पूजा
हिंदू धर्म के अंतर्गत किए जाने वाले हर शुभ काम में देवी की पूजा करना अनिवार्य माना गया है। मगर आप क्या ये जानते हैं कि भारत में ही नहीं अपितु विदेशों में भी शक्ति उपासना का प्रचलन है। यहां अंतर केवल नाम एवं पूजन विधि का है।
Aisa KyunOct 23, 2020, 9:25 AM IST
अपने भक्तों को विजय दिलाती हैं देवी कालरात्रि, सप्तमी तिथि पर करें इनकी पूजा
महाशक्ति मां दुर्गा का सातवां स्वरूप है कालरात्रि। मां कालरात्रि काल का नाश करने वाली हैं, इसी वजह से इन्हें कालरात्रि कहा जाता है। नवरात्रि की सप्तमी तिथि (23 अक्टूबर) को मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।
Aisa KyunOct 22, 2020, 10:51 AM IST
इस शहर में है रावण की 400 साल पुरानी मूर्ति, संतान प्राप्ति के लिए लोग करते हैं पूजा
हर साल अश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 26 अक्टूबर (पंचांग भेद के कारण कुछ स्थानों पर 25 अक्टूबर ) को है। विजयादशमी पर रावण का पुतला जलाकर बुराई का अंत किया जाता है, लेकिन मध्य प्रदेश के मंदसौर शहर में साल भर रावण की पूजा की जाती है और दशहरे पर प्रतीकात्मक वध किया जाता है।
UpayOct 22, 2020, 10:46 AM IST
दुर्गा सप्तशती के इन 8 मंत्रों से पूरी हो सकती है आपकी मनोकामना और दूर हो सकती हैं परेशानियां
इन दिनों शारदीय नवरात्रि चल रही है, जो 25 अक्टूबर, रविवार तक रहेगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार, चैत्र नवरात्रि में दुर्गा सप्तशती के मंत्रों का जाप करने से सभी सुखों की प्राप्ति संभव है।
Aisa KyunOct 22, 2020, 10:32 AM IST
देवी भागवत: इन 7 लोगों पर भरोसा करेंगे तो बाद में पछताना पड़ सकता है
देवी भागवत महापुराण देवी दुर्गा पर आधारित सबसे महत्वपूर्ण ग्रंथों में से एक है। इसमें देवी भगवती के सभी अवतारों और चमत्कारों के बारे में विस्तार से बताया गया है। इस महापुराण में देवी भगवती ने ऐसे 7 लोगों के बारे में कहा है, जिन पर कभी भरोसा नहीं करना चाहिए।