महाराष्ट्र में वसूली कांड में भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब अनिल देशमुख पर आरोप लगाने वाले मुंबई के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं। दरअसल, अस मामले में मुंबई पुलिस के कमिश्नर हेमंत नगराले ने महाराष्ट्र के गृह विभाग को एक रिपोर्ट भेजी है। 5 पेज की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि परमबीर सिंह सचिन वझे को शह दे रहे थे।