Pashupati Paras
(Search results - 9)Bihar ElectionNov 8, 2020, 4:15 PM IST
एग्जिट पोल के बाद नीतीश कुमार को ऑफर, तेजस्वी की बहनों ने किया ऐसे ट्टीट
लालू प्रसाद की बड़ी बेटी मीसा भारती जहां राजनीति में हैं और राज्यसभा सांसद हैं तो वहीं उनकी दो अन्य बेटियां राजलक्ष्मी और रोहिणी आचार्या भी लगातार ट्विटर और सोशल मीडिया के माध्यम से राजनीति में सक्रिय रहने की कोशिश करती हैं। एग्जिट पोल के अपने भाई की ताजपोशी को देखते हुए लालू प्रसाद की बेटी राज लक्ष्मी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा है राजतिलक की आई बारी तेजस्वी सब पर भारी युवा बिहार तेजस्वी सरकार।
Bihar ElectionNov 8, 2020, 9:56 AM IST
बिहार में 22 मंत्री और 24 पूर्व मंत्रियों का भी भाग्य लिखेगा यह चुनाव,जानिए-एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार
पटना (Bihar) । बिहार विधानसभा चुनाव के 248 सीटों पर मतदान का दौर समाप्त हो गया। इस बार के चुनाव में 22 मंत्री और 24 पूर्व मंत्री के भी भाग्या का फैसला होना है। तीन चरणों में हुए वोटिंग का परिणाम 10 नवंबर को सामने आएगा। लेकिन, इसके पहले एग्जिट पोल को देखे तो चुनाव में सत्ता के लिए मुख्य मुकाबला एनडीए और महागठबंधन के बीच है। दूसरी ओर एग्जिट पोल सामने भी आ गए हैं। जिसमें करीब-करीब सभी एग्जिट पोल में बिहार में त्रिशंकु तस्वीर नजर आ रही है। हालांकि दो बड़े पोल्स टुडेज चाणक्य और आजतक एक्सिस माई इंडिया के पोल में रिकॉर्ड बहुमत के साथ तेजस्वी यादव की सरकार बनती दिख रही है। लगभग सभी पोल्स में एनडीए के मुकाबले महागठबंधन बहुत आगे नजर आ रहा है। एनडीए में जेडीयू को काफी नुकसान होता दिख रहा है। जबकि बीजेपी को जबरदस्त फायदा मिल रहा है। हालांकि सबसे बड़ी पार्टी के रूप में आरजेडी सामने आ रही है। सीएम नीतीश को सत्ता विरोधी लहर और एलजेपी से काफी नुकसान उठाना पड़ा है। नीचे सभी पोल्स के नतीजे देख सकते हैं। बताते चलें कि ये एग्जिट पोल्स महज अनुमान भर हैं। एक्चुअल नतीजे कम या ज्यादा हो सकते हैं।
Bihar ElectionNov 7, 2020, 8:19 PM IST
एग्जिट पोल: बिहार में NDA को नुकसान, JDU रेस में पिछड़ी, RJD के बाद BJP दूसरी बड़ी पार्टी
243 विधानसभा सीटों के लिए हुए चुनाव को लेकर कई एग्जिट पोल सामने आ चुके हैं। इस बार बीजेपी को जबरदस्त फायदा मिलता दिख रहा है। ऐसा पहली बार है जब लगभग सभी पोल्स में बीजेपी, सहयोगी दल जेडीयू से भी बड़ा दल बनकर सामने है।
Bihar ElectionNov 7, 2020, 5:52 PM IST
बिहार में फंस गए नीतीश कुमार, BJP फायदे में, 2 एग्जिट पोल्स में तेजस्वी यादव की सरकार
एनडीए में जेडीयू, बीजेपी, हिन्दुस्तानी अवामी मोर्चा और विकासशील इंसान पार्टी शामिल है। सीएम फेस नीतीश कुमार हैं। जबकि महागठबंधन में आरजेडी, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआई एमएल और सीपीएम शामिल हैं। सीएम का फेस लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव हैं।
Bihar ElectionNov 7, 2020, 3:19 PM IST
किसी का भी खेल बना या बिगाड़ सकती हैं ये 7 विधानसभा सीटें, 1000 से भी कम मतों से हुआ था हार-जीत का फैसला
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में तीन चरणों के तहत 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव हो रहे हैं। इस बार चुनाव का पेंच काफी उलझा हुआ है। राजनीति और गठबंधनों का स्वरूप ही कुछ इस तरह है कि किसी भी तरह का पूर्वानुमान लगाना मुमकिन नहीं है। दरअसल, पिछली बार बिहार के बड़े दलों के गठबंधन का स्वरूप अलग था। पिछली बार महागठबंधन में जेडीयू, आरजेडी और कांग्रेस शामिल थीं। इस बार महागठबंधन में आरजेडी कांग्रेस के साथ सीपीआई एमएल, सीपीआई और सीपीएम शामिल हैं। इसी तरह एनडीए में इस बार बीजेपी, वीआईपी और हम के साथ जेडीयू है। एलजेपी अकेले चुनावी मैदान में हैं। 2015 में गठबंधन के बदले स्वरूप में 7 विधानसभा सीटों पर बहुत रोचक मुक़ाबला हुआ था। ये बिहार की वो सीटें हैं जहां 1000 से भी कम मतों से हार जीत का फैसला हुआ। बदले राजनीतिक माहौल में इन 8 विधानसभा सीटों के नतीजे किसी का भी खेल बना या बिगाड़ सकती हैं। ये सीटें बताती हैं कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक वोट की कीमत क्या होती है। आइए जानते हैं बिहार की इन सीटों के नतीजों के बारे में...
Bihar ElectionNov 7, 2020, 2:28 PM IST
पूर्णिया में बवाल: एक जगह सुरक्षाबलों से उलझे ग्रामीण, दूसरी जगह आरजेडी नेता के भाई को मारी गोली
तीसरे चरण के तहत 78 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इनमें पूर्णिया जिले की 7 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं। पूर्णिया जिले की एक पोलिंग बूथ पर झड़प की खबर सामने आ रही हैं। ग्रामीणों ने दावा किया कि यहां झड़प के बाद कुछ राउंड फायरिंग भी हुई है।
Bihar ElectionNov 7, 2020, 11:27 AM IST
इस सीट से लड़ रही हैं 27 साल की करोड़पति कोमल सिंह, सिर्फ 3 घंटे में ही हुआ रिकॉर्ड 25% मतदान
मुजफ्फरपुर/पटना। बिहार में इस बार 243 विधानसभा सीटों पर कई धाकड़, हाई प्रोफाइल और युवा प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। इन्हीं में एक नाम कोमल सिंह का है। 27 साल की इस उम्मीदवार की कमाई करोड़ों में है। चिराग पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी ने इन्हें मुजफ्फरपुर जिले की गायघाट विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। कोमल की सीट तीसरे फेज में है। 7 नवंबर को यहां भी वोट डाले जा रहे हैं। इस सीट ने शुरुआती वोटिंग को लेकर रिकॉर्ड बना दिया है। लोकल रिपोर्ट्स के मुताबिक बिहार में इस विधानसभा सीट पर शुरुआती तीन घंटे में ही रिकॉर्ड वोट पड़े हैं। सुबह 9 बजे तक यहां करीब 25% रिकॉर्ड मतदान हुआ। तीसरे फेज की अन्य सभी 78 सीटों को देखें तो सुबह 9 बजे तक उनका औसत 7.69 प्रतिशत है। कोमल सिंह यहां पहली बार चुनाव लड़ रही हैं। आइए कोमल सिंह का फैमिली बैकग्राउंड और उनकी करोड़ों में कमाई का राज जानते हैं।
Bihar ElectionNov 7, 2020, 10:27 AM IST
अमित शाह से राबड़ी देवी तक, इन स्टार प्रचारकों ने नहीं की रैलियां, लालू यादव रहे पूरी तरह गायब
पटना। बिहार में आज आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है। तीन चरणों के कैम्पेन में कई दिग्गज प्रचार करने बिहार में आए। लेकिन बिहार की रैलियों के कई जाने-पहचाने चेहरे इस बार नहीं दिखे। प्रशंसकों को उनकी कमी खली। इनमें सभी दलों के स्टार कैम्पेनर शामिल हैं। इनमें सबसे बड़ा नाम लालू यादव का है। आरजेडी चीफ लालू यादव पिछले चार दशक से बिहार की राजनीति का एक सबसे मजबूत सिरा हैं और उनके इर्दगिर्द ही राजनीति होती है। लेकिन इस बार लालू चुनावों में नजर नहीं आए। इसकी वजह भ्रष्टाचार के मामले में उनका जेल में बंद होना है। लालू इस वक्त रांची में जेल की सजा काट रहे हैं। वैसे एक स्ट्रेटजी के तहत लालू की तस्वीरों को भी आरजेडी ने बिहार में हाई लाइट नहीं किया।
Bihar ElectionOct 17, 2020, 6:18 PM IST
क्या पासवान के परिवार में शुरू हो गई कलह? चिराग के चाचा ने की CM नीतीश की तारीफ, फिर...
रामविलास पासवान के भाई और सांसद पशुपति पारस ने एक दिन पहले सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) को बड़ा भाई बताते हुए उनके कार्यकाल की तारीफ की थी।