VIRAL PHOTOS: बेबी शावर फंक्शन में आलिया भट्ट को किस करते दिखे रणबीर कपूर, जमीन पर बैठा नजर आया यह शख्स

Oct 06 2022, 08:43 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. बुधवार यानी 5 अक्टूबर को बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बेबी शॉवर सेरेमनी बांद्रा स्थित उनके घर 'वास्तु' में रखी गई। इस सेरेमनी में आलिया और उनके पति रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) के परिवार के कई लोग शामिल हुए। इसके अलावा दोनों के करीबी दोस्त भी यहां पहुंचे। गुरुवार को आलिया ने इस रस्म की खूबसूरत तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इन खूबसूरत फोटोज में रणबीर और आलिया बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं। दोनों को देखकर फैंस ने अपना प्यार बरसाया और देखते ही देखते ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गईं। इन फोटोज में आलिया और रणबीर के अलावा उनके घर आए गेस्ट भी नजर आ रहे हैं। गेस्ट लिस्ट में आलिया की कुछ क्लोज फ्रेंड्स भी शामिल थे। इस खबर में डिटेल्स के साथ देखें तस्वीरें...

गाड़ी से उतरते ही मलाइका अरोड़ा की पैंट ने दिया धोखा, बार-बार संभालना पड़ा हाथों से, Photos Viral

Aug 31 2022, 01:28 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. Malaika Arora Oops Moment Photos:मलाइका अरोड़ा अक्सर अपनी लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में बनी रहती है। उन्हें अक्सर मुंबई की सड़कों पर घूमते या फिर किसी इवेंट में बोल्ड लुक में देखा जाता है। वहीं, हाल ही में उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर हुई, जिसमें वो अपनी ड्रेस के साथ काफी अनक्फर्टेबल फील करती नजर आई। सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि जैसे ही वो अपनी गाड़ी से उतरी तो ऊप्स मोमेंट का शिकार हो गई थी। दरअसल, उनकी पैंट ने उन्हें धोखा दे दिया और उन्हें हाथों से संभालना पड़ा। उनकी फोटोज देखकर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे है। नीचे देखें मलाइका अरोड़ा की फोटोज और लोगों ने किस तरह किए कमेंट्स...
 

सलमान खान की ऑनस्क्रीन बहन 18 साल में हो गई और भी ग्लैमरस, VIRAL PHOTOS देख पहचान भी नहीं पा रहे लोग

Aug 29 2022, 07:22 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क. सलमान खान (Salman Khan) के साथ फिल्म 'गर्व : प्राइड एंड हॉनर'(Garv: Pride and Honour) से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस आकांक्षा मल्होत्रा (Akanksha Malhotra) की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। 18 साल बाद उनकी तस्वीरें देखकर लोग उन्हें पहचान भी नहीं पा रहे हैं। वे ना केवल पहले से ज्यादा ग्लैमरस हो गई हैं, बल्कि उनका लुक भी पूरी तरह बदल चुका है। उन्हें देखने के बाद लोग अपने आप से सवाल कर रहे हैं कि क्या वाकई यह फिल्म 'गर्व' की राखी हैं। नीचे की स्लाइड्स में देखिए आकांक्षा की लेटेस्ट तस्वीरें और जानिए फिलहाल वे क्या कर रही हैं...

Viral Photos: रेंजर 'यार' की बाहों में चल बसी 14 साल की गुरिल्ला नदकासी; मां को विद्रोहियों ने मार दी थी गोली

Oct 07 2021, 12:26 PM IST

कांगो(Congo).पूर्वी अफ्रीकी देश( East Africa) रवांडा( Rwanda) स्थित विरुंगा पहाड़ियों(Virunga Mountains) पर स्थित विरुंगा नेशनल पार्क की शान 14 वर्षीय गुरिल्ला नदकासी(Ndakasi) अब नहीं रही। यह गुरिल्ला रवांडा की पहचान थी। यह जानकारी खुद विरुंगा नेशनल पार्क(Virunga Mountains) ने अपने twitter पेज के जरिये दी। उसकी एक मार्मिक तस्वीर शेयर की गई है, जिसमें वो उसका रेस्क्यू करने वाले रेंजर की गोद में उदास पड़ी है। फिर उसने बाहों में ही दम तोड़ दिया। बता दें कि वर्ष, 2007 में नदकासी को पार्क रेंजर मैथ्यू शामवु (Mathieu Shamavu)और आंद्रे बाउमा(Andre Bauma) ने बचाया था। उसकी मां को सशस्त्र मिलिशिया(विद्रोही) ने गोली मार दी थी। तब नदकासी सिर्फ 2 महने की थी। वो अपनी मां के बेजान शरीर से चिपकी हुई थी।

सोशल मीडिया पर छाईं 77 साल की दादी मां, Viral हुईं स्टाइलिश Photos

Jul 20 2019, 03:08 PM IST

साउथ कोरिया: कहते हैं कि कई बार मजबूरियां लोगों को कुछ ऐसा करने पर मजबूर कर देती है, जिसके बारे में उसने कभी कल्पना भी नहीं की होगी। यहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला को क्या पता था कि लोगों से लिया उधार चुकाने के लिए उसे मॉडलिंग करनी पड़ेगी। और इसी से मिलेगी उसे अलग पहचान। 77 साल की चोई सून पहले एक हॉस्पिटल में काम करती थीं। लेकिन उसी दौरान उनपर भारी मुसीबत आ गई, जिसके कारण उसे कुछ लोगों से उधार लेना पड़ा। हॉस्पिटल की सैलरी से ये उधार चुका पाना नामुमकिन था। इसलिए चोई ने मॉडलिंग की दुनिया में हाथ आजमाने का फैसला किया।