भारत में एक ही त्योहार अलग-अलग रूपों व पंरपराओं के साथ मनाया जाता है। मकर संक्रांति भी एक ऐसा ही उत्सव है। हर साल ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाता है। क्योंकि इसी दिन सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करता है। इसी के साथ सूर्य उत्तरी ध्रुव की ओर गति करना शुरू करता है।