Presidential Election Results: द्रौपदी मुर्मू ने जीता चुनाव, बनीं पहली आदिवासी राष्ट्रपति
Jul 21 2022, 09:51 AM ISTनई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव (Presidential Election Results) में एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति बन गईं हैं।राष्ट्रपति चुनाव के वोटों की गिनती गुरुवार देर रात 4 राउंड में पूरी हुई। इसके साथ ही देश को 15वां राष्ट्रपति मिल गया। कुल 4754 वोट पड़े थे। गिनती के वक्त 4701 वोट वैध और 53 अमान्य पाए गए। कुल वोटों का कोटा 5,28,491 था। इसमें द्रौपदी मुर्मू को कुल 2824 वोट मिले। इनकी वैल्यू 6 लाख 76 हजार 803 थी। यशवंत सिन्हा को कुल 1877 वोट मिले, जिनकी वैल्यू 3 लाख 80 हजार 177 रही।राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) और विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के बीच मुकाबला हुआ। शुरू से ही द्रौपदी मुर्मू को स्पष्ट बढ़त मिलती दिख रही थी।