पंजाब की भगवंत मान सरकार (Bhagwat Mann Govt) ने शुक्रवार को अपना पहला बजट (Punjab Budget 2023-24) पेश किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 1 लाख 96 हजार 462 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।
अपने बजट में पंजाब सरकार ने 1.13 लाख किसानों का 1186 करोड़ रुपए कर्ज माफ करने का ऐलान किया है। पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज के उच्चीकरण के लिए 92 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं।