लगातार हो रही बारिश ने उत्तराखंड के विभिन्न जिलों को अपनी चपेट में ले लिया है, जिससे बाढ़ और जलभराव हो गया है। बारिश जारी रहने से विशेषकर देहरादून शहर जलभराव से बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
भारी बारिश से गुजरात (Gujarat rains) के जूनागढ़ और नवसारी में बाढ़ आ गई। कारें पानी में बहती नजर आईं। जूनागढ़ में एक इंसान कार के साथ पानी में बह गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है।
उत्तर-पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ ने तबाही मचा दी है। मामला इतना गंभीर है कि PM मोदी को खुद हिमाचल और उत्तराखंड के मुख्यमंत्रियों से बात करनी पड़ी। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर भारत सहित 10 राज्यों में फिर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
भारी बारिश के अलर्ट के चलते गोवा और केरल में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। गोवा सरकार ने भारी बारिश को देखते हुए स्कूलों में एक दिन की छुट्टी की घोषणा की है। राज्य सरकार ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
मौसम विभाग ने आजकल में आंध्र प्रदेश, ओडिशा,छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, केरल और तटीय कर्नाटक में कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इधर, सितंबर में भी अब तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में मानसून गतिविधि मंद रही है।
आंध प्रदेश में(Andhra Pradesh Rains) में बारिश बारिश ने हाहाकार मचा दिया है। यहां बाढ़ के दौरान के कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर Viral हुए हैं। ये शॉकिंग वीडियोज राज्य में बाढ़ की भयानक स्थिति को दिखाते हैं। बाढ़ में मकान ढह गए। लोग और जानवर बहते देखे गए।
अमरावती. आंध प्रदेश में(Andhra Pradesh Rains) में बारिश बारिश ने तबाही मचा दी है। 19 नवंबर को रायलसीमा के तीन जिलों में और एक दक्षिणी तटीय जिले में 20 सेंटिमीटर बारिश की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बारिश का सबसे ज्यादा कहर कडप्पा जिले में दिखाई दिया। यहां एक बांध टूटने से 50 यात्रियों से भरी बस पानी में बह गई। हालांकि ज्यादातर को बचा लिया गया। एक अन्य घटना में बाढ़ में एक गांव के 20 लोग बह गए। इनमें से 8 की मौत हो गई। अलग-अलग घटनाओं में 17 लोगों की मौत की खबर है। 100 से अधिक लोग लापता हैं। इस बीच मौसम विज्ञान विभाग(IMD) ने ने चेतावनी दी है कि बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के क्षेत्र बनने से तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु में भारी बारिश(Tamil Nadu Heavy Rains) के चलते जिंदगी बेपटरी हो गई है। मौसम विभाग ने 11 नवंबर तक बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। बारिश को देखते हुए 22 जिलों में 2 दिनों के लिए स्कूल की छुट्टी कर दी गई है। मुख्यमंत्री स्टालिन ने राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
वीडियो डेस्क। दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों में मंगलवार सुबह भारी बारिश हुई। जिससे दिल्ली के कई हिस्सों में यातायात बाधित हो गया और जगह जगह जलभराव हो गया। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राजधानी शहर में एक फ्लाईओवर से बारिश का पानी गिरता दिख रहा है। लोग इस दिल्ली का झरना कह सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।