राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंत्रिमंडल (Rajasthan Cabinet Expansion) का पुनर्गठन पूरा हो गया है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के सलाहकार (CM Advisor) भी नियुक्त किए गए हैं। ऐसा पहली बार है कि विधायकों को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया गया। वो भी सिर्फ 6। इधर, कैबिनेट विस्तार होने के बाद से ही नाराजगी भी सामने आ रही है। अब खेरवाड़ा के विधायक दयाराम परमार ने भी मंत्रिमंडल पुनर्गठन को लेकर अपनी नाराजगी जताई।