नई दिल्ली: देश के 15 राज्यों में रिक्त 57 सीटों का चुनाव शुक्रवार को संपन्न हुआ। हालांकि, पर्चा वापसी के दौरान ही 41 प्रत्याशियों का निर्वाचन निर्विरोध हो गया था। लेकिन चार राज्यों की 16 सीटों पर वोटिंग से फैसला हुआ। चार राज्यों हरियाणा, कर्नाटक, राजस्थान और महाराष्ट्र में एक-एक सीट के लिए मुकाबला अधिक दिलचस्प बन गया था। लेकिन देर रात तक आए नतीजों से साफ था कि सभी दल एक दूसरे खेमे में सेंध लगाने में पुरजोर कोशिश किए थे और सफल भी हुए थे। राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक व महाराष्ट्र, चारों में कोई ऐसा राज्य नहीं था जहां शह-मात के खेल में जबर्दस्त चालें चली गई। हालांकि, भाजपा व कांग्रेस अपने विधायकों को होटल व रिसार्ट में रखे हुए थे ताकि खरोद-फरोख्त न की जा सके। राजस्थान में कांग्रेस फायदे में रही तो कर्नाटक में भारतीय जनता पार्टी। राजस्थान में कांग्रेस अपनी तीनों सीटें जीताने में सफल रही तो कर्नाटक में बीजेपी के तीनों प्रत्याशी जीत गए। मीडिया दिग्गज सुभाष चंद्रा बीजेपी के समर्थन से चुनाव मैदान में थे लेकिन उनको हार का सामना करना पड़ा।