आज (10 अप्रैल, रविवार) चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है। इस दिन राम नवमी (Ram Navami 2022) का पर्व मनाया जाएगा। मान्यता है कि इसी तिथि पर भगवान श्रीराम ने अवतार लिया था। इस मौके पर देश-विदेश सभी दूर श्रीराम के मंदिरों में विशेष आयोजन किए जाते हैं। सिर्फ मंदिरों में ही नहीं बल्कि घर-घर में भगवान श्रीराम की पूजा की जाती है।