कानपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की आधी रात 12.45 बजे पुलिस ने गैंगेस्टर विकास दुबे के लिए रेड किया था। इस एनकाउंटर में गैंगेस्टर विकास दुबे और उसके साथियों ने आठ पुलिसवालों की हत्या कर दी थी। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ ने आठ दिन के भीतर विकास दुबे समेत छह बदमाशों को मार गिराया।