पंजाब की सियासत के धुरंधर नेता प्रकाश सिंह बादल का गुरुवार को उनके पैतृत गांव बादल में अंतिम संस्कार किया गया। इससे पहले गांव में उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।
देश में सबसे ज्यादा उम्र में चुनाव लड़ने वाले प्रकाश सिंह बादल का राजनीतिक करियर सरपंच बनने से शुरू हुआ था और मुख्यमंत्री तक पहुंचा। अकाली नेता ज्ञानी करतार सिंह से प्रभावित होकर उन्होंने पॉलिटिक्स जॉइन की थी।
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल का 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया। पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्र सरकार ने दो दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित कर दिया है, पूरे देश में लगा ध्वज आधा झुका दिया जाएगा।
95 साल की उम्र में प्रकाश सिंह बादल (Parkash Singh Badal Passed Away) का मंगलवार की रात निधन हो गया। वह पांच बार पंजाब के मुख्यमंत्री बने थे। उन्होंने सरपंच के रूप में अपना राजनीतिक करियर शुरू किया था।