वीडियो डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से बीजेपी की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को अब तक आपने व्हीलचेयर पर ही देखा होगा, लेकिन अब वह पूरी तरह से फिट हैं। उनका सोशल मीडिया पर एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें वह बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। गुरुवार को साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर भोपाल के शक्ति नगर के बास्केटबॉल ग्राउंड पर पौधरोपण कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थीं। ग्राउंड पर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस करता देख प्रज्ञा उनके बीच पहुंच गईं और खुद भी खेलने लगीं। उनके बास्केटबॉल खेलने का वीडियो वायरल होने पर कांग्रेस ने तंज कसा है।