सलीम-जावेद पर एक डॉक्यूमेंट्री बनने जा रही है। ये डॉक्यूमेंट्री दोनों राइटर्स के बच्चे यानी सलमान खान, जोया अख्तर और फरहान अख्तर प्रोड्यूस कर रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए सलीम-जावेद की जोड़ी की शुरुआत से लेकर उनके अबतक के सफर को लोगों के सामने लाया जाएगा। यह डॉक्यूमेंट्री अगले साल रिलीज होगी। इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाएगा।