Shani Sade Sati
(Search results - 4)JyotishJan 15, 2021, 11:21 AM IST
मकर राशि में अस्त हुआ शनि, 14 फरवरी तक कैसा होगा आपकी राशि पर इसका असर, जानिए
उज्जैन. 12 जनवरी से शनि ग्रह मकर राशि में अस्त हो चुका है। शनि की यह स्थिति 14 फरवरी तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि का अस्त होना शुभ माना गया है। अस्त हो जाने से शनि के अशुभ असर में कमी आएगी। ये दिन साढ़ेसाती वाले लोगों के लिए अच्छे कहे जा सकते हैं। सूर्य के प्रभाव से अस्त हुए शनि का सभी राशियों पर असर पड़ेगा। जानिए कैसा होगा आपकी राशि पर असर…
UpayDec 10, 2020, 3:29 PM IST
इन 5 राशियों पर है शनि की साढ़ेसाती और ढय्या का असर, 12 दिसंबर को शुभ योग में करें ये उपाय
उज्जैन. हिंदू पंचांग के अनुसार हर महीने में दो बार त्रयोदशी तिथि आती है। इस तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत किया जाता है। इस बार 12 दिसंबर, शनिवार होने से शनि प्रदोष का योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, जिन लोगों की कुंडली में इस समय शनि की साढेसाती या ढय्या का प्रभाव है, वे यदि इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय करें तो उनकी परेशानियां कुछ कम हो सकती हैं।
इन पर है शनि की साढेसाती और ढय्या
वर्तमान में शनि मकर राशि में है। इस समय धनु, मकर और कुंभ राशि पर शनि का साढ़ेसाती का प्रभाव है। वहीं मिथुन और तुला राशि ढय्या से पीड़ित है। अन्य लोग भी शनि प्रदोष का फायदा उठाकर शनिदेव की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस दिन पवित्र नदी में स्नान कर दान करने का भी विशेष महत्व है। इससे भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
UpayOct 9, 2020, 10:57 AM IST
प्रत्येक शनिवार को इस आसान विधि से करें शनिदेव की पूजा, दूर हो सकता है शनि दोष
शनिदेव मनुष्य को उसके हर अच्छे-बुरे कर्मों का फल देते हैं, इसलिए उन्हें न्यायाधीश कहा जाता है। शनिवार को शनिदेव की पूजा करने के बाद अगर तिल के तेल से आरती की जाए तो शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
UpayJan 23, 2020, 11:33 AM IST
हर दिन पहनें अलग रंग के मोजे, इससे भी दूर हो सकता है शनि का अशुभ असर
उज्जैन. शास्त्रों में शनि का वास पैरों में माना गया है। इसलिए जब शनि का विपरीत प्रभाव होता है तो व्यक्ति को पैरों से संबंधित समस्याएं आती हैं। ज्योतिष के अनुसार जिस व्यक्ति पर शनि की साढ़ेसाती या ढय्या का प्रभाव होता है, वह अगर दिन के हिसाब से विभिन्न रंगों के मोजे पहने तो उस पर शनिदेव की कृपा बनी रहती है। आगे जानिए शनिदेव का कुप्रभाव कम करने के लिए किस वार को कौन-से रंग के मोजे पहनें-