इस बार वैशाख मास की अमावस्या 30 अप्रैल, शनिवार को है। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिश्चरी अमावस्या (Shanishchari Amavasya 2022) कहलाएगी। इस अमावस्या का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। साल 1-2 बार ही ऐसा योग बनता है, इसलिए पौराणिक ग्रंथों में इसे महापर्व भी कहा गया है।