केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर राजनीति में क्यों हैं, इसका खुलासा उन्होंने खुद ही किया है। नेशनल स्टार्टअप डे के अवसर पर एक इंटरव्यू के दौरान राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि वे जनता के लिए, लोगों के जीवन में बदलाव के लिए राजनीति में हैं।
हाल ही में आई एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि भारतीय स्टार्टअप्स में कर्मचारियों को फाइनेंशियल ईयर 2022-2023 के दौरान 8 से 12 प्रतिशत तक की औसत वेतन वृद्धि (Average Salary Growth) मिली है।
मोदी सरकार को हाल ही में 9 साल पूरे हो गए हैं। 26 मई, 2014 को मोदी के पीएम बनने के बाद से देश में स्टार्टअप की संख्या में काफी तेजी आई है। इतना ही नहीं, कुछ सालों में भारत अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप हब बन गया है।
ये हैं हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले मैकेनिकल इंजीनियर विकास यादव। इन्होंने एक अनूठी ई-साइकिल डिजाइन की है। इस साइकिल को बैटरी और पैडल दोनों से चलाया जा सकता है। इसकी स्पीड 30 किमी प्रति घंटा है। इसे तैयार करने में करीब 30 हजार रुपए की लागत आई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में एमपी की स्टार्टअप नीति (MP Startup Policy) का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि भारत में स्टार्टअप की दुनिया बदल गई है। 2014 में जब हमारी सरकार आई थी तो देश में 300-400 स्टार्टअप थे।
भारतीय स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने सरकार ने 17 सेक्टरों तथा 7 विशेष वर्गों में राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कार 2022(National Startup Awards 2022) के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। पहले राष्ट्रीय स्टार्टअप पुरस्कारों की घोषणा 2020 में आरंभ हुई थी।
पीएम मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग से स्टार्टअप्स से बातचीत करेंगे। कृषि, स्वास्थ्य, उद्यम प्रणाली, अंतरिक्ष, उद्योग 4.0, सुरक्षा, फिनटेक, पर्यावरण आदि सहित विभिन्न क्षेत्रों के स्टार्टअप इस बातचीत का हिस्सा होंगे।
स्टार्टअप का प्लान कर रहे हैं तो आपको किसी टीम या बजट की जरूरत नहीं है। आप एक रुपए खर्च कर कुछ वेबसाइट और फ्री टूल्स की मदद से अपना स्टार्टअप तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास इंटरनेट कनेक्शन और लैपटॉप या डेस्कटॉप होना चाहिए।