वीडियो डेस्क। चक्रवाती तूफान तौकते महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात से लेकर कर्नाटक तबाही मचा रहा है। इन राज्यों में तेज बारिश और तूफान का कहर जारी है। इसी बीच मुंबई के पास समुद्र में 4 बड़ी नांवों में 700 लोगों के फंसे होने की खबर सामने आई है। पहले बताया जा रहा था कि दो जहाज फंसे हैं। समुद्र में बार्ज P305, सागर भूषण , बार्ज एस एस 3 और बार्ज गल कन्ट्रेक्टर नाम के चार जहाज फंसे हैं।