भारत में टोमैटो फ्लू (Tamato flu) का खतरा बढ़ रहा है। केंद्र सरकार ने इसे लेकर गाइडलाइन जारी की है। इसके साथ ही यह चेतावनी जारी की गई है कि बच्चों के साथ-साथ यह बीमारी वयस्कों में भी फैल सकता है और परिणाम गंभीर हो सकते हैं।
भारत में टोमैटो फ्लू (Tomato flu) का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अभी तक इसके 82 मामले रिपोर्ट किए गए हैं। 6 मई को केरल में पहला मामला प्रकाश में आया था। इसके लक्षण चिकनगुनिया या डेंगू बुखार जैसे हैं।