Corona Update: वायरस का विस्फोट, रिकॉर्ड तोड़ 2.33 लाख नए केस मिले, 1,338 की मौत, US से बस थोड़ा पीछे

Apr 17 2021, 08:39 AM IST

कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटे में वायरस ने फिर रिकॉर्ड तोड़ा। 2.33 लाख नए केस सामने आए हैं। एक दिन में 1,338 की मौत हो गई। इस समय देश में एक्टिव केस 16 लाख से ऊपर हो चुके हैं। महाराष्ट्र में 63 हजार नए केस मिले हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर प्रदेश है। यहां 27 हजार नए केस सामने आए हैं। दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में भी संक्रमण की रफ्तार तेज है। अगर यही स्पीड रही, तो भारत एक-दो दिन में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।