उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले हैं। आगामी विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) में योगी किस सीट से मैदान में उतरेंगे इसका अभी फैसला नहीं हुआ है। उन्होंने यह पार्टी पर छोड़ दिया है।
यूपी विधानसभा चुनावों को लेकर सुब्रमण्यम स्वामी का बयान राजनीतिक गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है। देश के आर्थिक मुद्दों से लेकर रक्षा क्षेत्र में सरकार की खामियों को वह लगातार गिनाने के साथ खुलकर विरोध दर्ज कराते रहे हैं।
समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल का गठबंधन फंसता दिख रहा है। दोनों ही दलों के बीच सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ है और सपा राज्य में RLD को ज्यादा सीट देने के पक्ष में नहीं है। कहा जा रहा है कि जयंत चौधरी ने सम्मान से समझौता ना करने की बात कहकर अखिलेश यादव को असमंजस की स्थिति में डाल दिया है। जयंत चौधरी अखिलेश यादव से 50 सीटों की मांग कर रहे हैं, जबकि अखिलेश सिर्फ 32 सीट देने के लिए तैयार हैं। ऐसे में दोनों दलों के बीच बात बनती नहीं दिख रही है।
केंद्र सरकार के खेलेगा इंडिया तो आगे बढ़ेगा युवा के नारे के तहत प्रदेश भर में सांसद खेल महाकुंभ का सांकेतिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें क्रिकेट, वालीबॉल, खो-खो, एथलेटिक्स, फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती समेत सात खेल शामिल हैं।
मंगलवार को कैबीनेट ने स्मार्टफोन, टैबलेट खरीद की मंजूरी दे दी है। 90 दिनों में 2.40 लाख टेबलेट पीसी व 3.50 लाख स्मार्ट फोन की आपूर्ति के लिए कंपनियों का चयन करने के लिए नियम शर्तें तय कर दी हैं। इससे संबंधित बिड डाक्यूमेंट को मंजूरी दे दी गई है।
सपा चीफ अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) बड़ी कंट्रोवर्सी में फंस गए हैं। उन्होंने सरदार पटेल की जयंती(31 अक्टूबर) पर मोहम्मद अली जिन्ना(Muhammad Ali Jinnah) की तारीफ कर दी थी। इसके बाद से राजनीतिक बवाल मचा हुआ है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव ( UP Elections 2022) में पूरी जोर-आजमाइश कर रहे सपा चीफ अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ करके विवादों में फंस गए हैं। सरदार पटेल की जयंती पर हरदोई में अखिलेश ने जिन्ना की तारीफ कर डाली। वहीं, अब कहा है कि विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे।