यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं 22 फरवरी से आयोजित हो रही है। इस साल 10वीं बोर्ड और इंटरमीडिएट स्कूल बोर्ड परीक्षाओं में 25 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का टाइम टेबल समेत पूरी डिटेल आगे चेक करें।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट 25 अप्रैल, 2023 को जारी किया गया है। इस बार हाईस्कूल की एक छात्रा को 94 प्रतिशत मार्क्स मिले हैं लेकिन रिजल्ट में वह फेल हो गई है। अब अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रही है।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट एक साथ जारी कर दिया गया है। बीजेपी के एक पूर्व विधायक ने भी एग्जाम पास किया है। 55 उम्र के नेताजी ने 12वीं की परीक्षा दी थी। वे अपने नंबर से खुश नहीं हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का रिजल्ट जारी होने के बाद जेलों में जश्न मनना शुरू हो गया। बड़ी संख्या में कैदियों ने एग्जाम पास किया है। पूरे प्रदेश में जेलों में बंद 104 कैदियों ने 10वीं और 12वीं में की परीक्षा पास की है।
यूपी बोर्ड में 58 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्ट आज आएगा। नतीजों के ऐलान के बाद साइट पर लोड बढ़ सकता है। ऐसे में अगर इंटरनेट के जरिए रिजल्ट नहीं देख पा रहे हैं तो आप एक SMS से मोबाइल पर बिना इंटरनेट रिजल्ट पा सकते हैं।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल के 31 लाख से ज्यादा और इंटर के 27 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स का रिजल्ट जारी होने वाला है। पिछले तीन साल के रिजल्ट की बात करें तो 2022 और 2020 में जून और 2021 में जुलाई में रिजल्ट जारी किया गया था।
यूपी बोर्ड का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी हफ्ते तक जारी हो सकता है। इस बीच अगर रिजल्ट से पहले आप अपना रोल नंबर भूल गए हैं या आपका एडमिट कार्ड खो गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ ट्रिक से आप अपना रोल नंबर पता कर सकते हैं।
10 साल बाद यूपी बोर्ड में रिजल्ट जल्दी आने का रिकॉर्ड टूट सकता है। इस बार रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन भी हुआ है। 30 साल बाद इस बार ऐसा हुआ, जब बिना नकल यूपी बोर्ड की परीक्षाएं हुईं और उसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आई।
10वीं-12वीं में कुल 3.19 करोड़ आंसर-शीट की जांच के लिए 1 लाख 43 हजार 933 परीक्षक ड्यूटी पर लगाए गए थे। इसमें 10वीं की 1.86 करोड़ और 12वीं की 1.33 करोड़ कॉपियां थीं। 31 मार्च को मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है।
20 से 24 मार्च, 2023 तक चली परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। सुबह की शिफ्ट में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक एग्जाम कराए गए थे। वहीं, दोपहर की शिफ्ट में दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे तक मौखिक और लिखित पेपर हुए थे।