Us President Donald Trump
(Search results - 144)NationalJan 14, 2021, 7:24 AM IST
वॉशिंगटन में जो हुआ वह विरोध नहीं विद्रोह था...ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पास, जानें अब आगे क्या होगा?
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के खिलाफ महाभियोग चलाने का प्रस्ताव हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव में पास हो गया। ट्रम्प पहले ऐसे अमेरिकी राष्ट्रपति बन गए हैं, जिस पर दूसरी बार महाभियोग चलेगा। बता दें कि ट्रम्प पर विद्रोह भड़काने का आरोप है।
WorldJan 11, 2021, 6:17 PM IST
जानिए कौन हैं विजया, जिन्होंने लिया ट्रम्प का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करने का फैसला
अमेरिका में बुधवार को डोनाल्ड ट्रम्प के समर्थकों ने यूएस कैपिटल में हिंसा की थी। इससे पहले ट्रम्प ने अपने समर्थकों से यूएस कैपिटल पर जमा होने के लिए कहा था। उनकी इसी पोस्ट के चलते ट्विटर ने उनका अकाउंट ही सस्पेंड कर दिया। ट्विटर के इस फैसले के पीछे 45 साल की भारतीय मूल की विजया गड्डे बताई जा रही हैं।
WorldJan 8, 2021, 11:14 AM IST
क्या Trump बैकफुट पर आ गए? नहीं, उन्होंने हिंसा को गलत बताया, लेकिन इसके पीछे भी उनकी एक चाल है
वॉशिंगटन. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन डीसी में गुरुवार को हुई हिंसा के 24 घंटे बाद डोनाल्ड ट्रम्प बैकफुट पर आ गए। उन्होंने वीडियो जारी कर कहा, हिंसा में जो लोग शामिल थे वे असली अमेरिकी नहीं हो सकते हैं। उन्हें हिंसा से चोट पहुंची है। सभी अमेरिकियों की तरह वे भी हिंसा से नाराज हैं। ट्रम्प ने कहा कि 20 जनवरी को पावर ट्रांजिशन यानी सत्ता का हस्तांतरण नियमों के मुताबिक हो होगा।
NationalJan 6, 2021, 4:25 PM IST
जाते जाते ट्रम्प ने चीन को दिया बड़ा झटका, camscanner-ShareIt समेत 8 ऐप के लेनदेन पर लगाया प्रतिबंध
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का आधिकारिक तौर पर 20 जनवरी को कार्यकाल खत्म हो जाएगा। इससे पहले उन्होंने चीन को बड़ा झटका दिया है। ट्रम्प ने चीनी कंपनियों के मालिकाना हक वाले 8 ऐप के लेनदेन पर प्रतिबंध लगाने संबंधी आदेश पर हस्ताक्षर किए।
HatkeDec 18, 2020, 1:09 PM IST
ये तस्वीरें डार्विन की थ्योरी को साबित करती हैं कि मनुष्य बंदरों के ही वंशज हैं
ये तस्वीरें मानव और बंदरों के बीच समानता को दिखाती हैं। इन्हें देखकर आप हंस भी सकते हैं और वैज्ञानिकों की उस थ्योरी को भी सच मान सकते हैं कि मनुष्य बंदर से विकसित नहीं हुए हैं, बल्कि दोनों के पूर्वज एक थे। महान वैज्ञानिक चार्ल्स डार्विन ने भी यही कहा था कि मनुष्य कोई परमात्मा का अवतार नहीं है। बल्कि यह एक खास प्रजाति के बंदरों से ही विकसित हुए। कह सकते हैं कि दोनों के पूर्वज एक थे।
WorldNov 12, 2020, 6:30 PM IST
क्या तख्तापलट की तैयारी में लगे हुए हैं डोनाल्ड ट्रंप?
अमेरिकी चुनाव के परिणाम सामने आ चुके हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडन को इस चुनाव में जीत हासिल हुई है, लेकिन वर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अभी तक हार मंजूर करने को तैयार नहीं हैं। इसी बीच अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन में उन्होंने जो बदलाव किए हैं, उससे कयास लगाए जा रहे हैं कि दुनिया के सबसे पुराने लोकतांत्रिक देश में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तख्तापलट की कोशिश कर सकते हैं। दरअसल टंंप की भतीजी के ट्वीट से भी इन कयासों को बल मिला है।
WorldOct 15, 2020, 2:44 PM IST
ट्रंप या बिडेन, आखिर किसके साथ हैं भारतीय अमेरिकी?
तीन नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने हैं। इस चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों का वोट भी काफी मायने रखने वाला है। वहीं, बुधवार को एक नवीनतम सर्वेक्षण में खुलासा हुआ है कि भारतीय-अमेरिकियों का झुकाव किस पार्टी की तरफ है और वह किसे वोट देने वाले हैं। इसमें बताया गया कि राष्ट्रपति चुनाव में भारतीय-अमेरिकियों के बड़े हिस्से का जुड़ाव डेमोक्रेटिक पार्टी से बना रहेगा और उनका रिपब्लिकन पार्टी की ओर स्थानांतरित होने का बहुत कम संकेत मिल रहा है।
WorldOct 5, 2020, 1:17 PM IST
बहुत ही आलीशाल अस्पताल में हो रहा है डोनाल्ड ट्रंप का इलाज, देखिए तस्वीरें
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उन्हें इलाज के लिए वॉशिंगटन के पास वाल्टर रीड राष्ट्रीय चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। यहां पर ट्रंप के इलाज के लिए सात हजार के करीब स्टाफ सदस्य और देश के कुछ शीर्ष डॉक्टर हैं। ट्रंप अस्पताल के एक हिस्से में बने 'प्रेसिडेंशियल सूट' में रह रहे हैं, जो अस्पताल के 88 बिल्डिंगों में से एक का भव्य हिस्सा है। ट्रंप का जिस वार्ड में इलाज चल रहा है, उसे वार्ड 71 के नाम से जाना जाता है। व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप कुछ दिनों के प्रवास के दौरान प्रेसिडेंशियल सूट से काम करेंगे।
WorldOct 5, 2020, 8:41 AM IST
कोरोना संक्रमित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालत में सुधार, आज मिल सकती है अस्पताल से छुट्टी
वैश्विक महामारी का शिकार हुए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की हालत में सुधार है। ट्रंप वाशिंगटन के पास एक सैन्य अस्पताल में कोरोना का इलाज करा रहे हैं। उनके डॉक्टरों ने रविवार को कहा कि ट्रंप की हालत में सुधार को देखते हुए उन्हें सोमवार को छुट्टी दी जा सकती है। डॉक्टरों की टीम का कहना है कि वे ठीक हैं और उनको अलग से ऑक्सीजन देने की जरुरत भी नहीं है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सेहत से जुड़ा एक वीडियो जारी करके कहा था कि वे अच्छा महसूस कर रहे हैं। बता दें कि पिछले शुक्रवार को ही ट्रंप और उनकी पत्नी मिलेनिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।
WorldOct 5, 2020, 1:55 AM IST
जानिए अब कैसी है कोरोना पॉजिटिव डोनाल्ड ट्रम्प की तबीयत; डॉक्टरों ने बयान जारी दी जानकारी
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तबीयत को लेकर तमाम प्रकार की अफवाहें चल रही हैं। इसी बीच उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बयान जारी की है। डॉक्टरों ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रम्प की हालत में तेजी से सुधार आ रहा है। उन्हें शुक्रवार को बुखार भी नहीं आया।
BusinessSep 28, 2020, 2:18 PM IST
Report: ट्रम्प की फर्म्स ने 2017 में भारत में दिया 145,400 डॉलर टैक्स और अमेरिका में जमा किए सिर्फ 750 डॉलर
अमेरिका के प्रमुख अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक रिपोर्ट में खुलासा किया है कि प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रम्प की फर्म्स ने भारत में साल 2017 में टैक्स के रूप में 145,400 डॉलर (करीब 1,07,36,045.20 रुपए) चुकाए, वहीं अमेरिका में सिर्फ 750 डॉलर (करीब 55,378.50 रुपए) ही जमा किए। डोनाल्ड ट्रम्प ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह फेक न्यूज करार दिया है।
NationalSep 9, 2020, 6:45 PM IST
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित, वजह- यूएई-इजराइल समझौता
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नॉर्वे के सांसद क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया है। ट्रम्प को इजरायल और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच शांति समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ताइब्रिंग ने नामित किया है।
WorldSep 5, 2020, 7:37 AM IST
चीन से विवाद के बीच ट्रम्प बोले- पीएम मोदी मेरे दोस्त, वे बहुत अच्छा काम कर रहे
चीन से चल रहे विवाद के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिर तारीफ की है। उन्होंने कहा, पीएम मोदी मेरे दोस्त हैं, वे अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा, यह आसान नहीं है, फिर भी पीएम मोदी बहुत अच्छा काम कर रहे हैं।
WorldAug 23, 2020, 10:40 AM IST
पॉर्न स्टार का दावा: डोनाल्ड ट्रंप से रहा अफेयर, अब राष्ट्रपति को देना होगा 33 लाख रुपए, जानें वजह
वॉशिंगटन. अमेरिका में जहां राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नवंबर में होने वाले चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं। ऐसे में उनके सर एक मुसिबत आन पड़ी है। उन्हें एक पोर्न स्टार को करीब 33 लाख रुपए चुकाने होंगे। अमेरिका की एक अदालत ने उन्हें ये आदेश दिया है। दरअसल, पॉर्न स्टार स्टॉर्मी डेनियल्स का दावे के साथ कहना है कि उनका ट्रंप के साथ अफेयर था। हालांकि, ट्रंप इस बात से साफ तौर से इनकार करते रहे हैं।
WorldAug 16, 2020, 8:39 AM IST
डोनाल्ड ट्रंप के बिजनेसमैन भाई का निधन, 71 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के छोटे भाई रॉबर्ट ट्रंप का निधन हो गया है। 71 साल के रॉबर्ट एक बिजनेसमैन थे। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि न्यूयॉर्क के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। राष्ट्रपति ट्रंप ने बयान जारी कर इसकी जानकारी दी।