Vadodara
(Search results - 45)Other StatesJan 7, 2021, 11:09 PM IST
Online क्लास का साइड इफेक्ट:10वीं के छात्र और 9वीं की छात्रा को हुआ प्यार, फिर जो हुआ वो शॉकिंग था
यह मामला वडोदरा जिले का है, जहां नाबालिग बच्चे ऑनलाइन क्लास करते करते प्यार के जाल में फस गए। दोनों एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। कोरोना के चलते दोनों साथ में ही ऑनलाइन पढ़ाई करते थे। घरवाले समझे वह पढ़ रहे हैं, लेकिन अलग ही खिचड़ी पक रहू थी। (फोटो प्रतीकात्मक)
MaharashtraJan 7, 2021, 6:32 PM IST
इतिहास में पहली बार भारत की बेटियों ने रचा ऐसा इतिहास, जिसे जान गर्व से चौंड़ा हो जाएगा आपका सीना
मुंबई. भारत की बेटियां और महिलाएं आज किसी भी काम में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। वो हर फील्ड में अपनी सफलता का परचम लहरा रही हैं। फिर चाहे खेल का मैदान हो या फिर सेना, वह हर जगह अपनी छाप छोड़ रही हैं। मुंबई से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जो नारी शक्ति के जज्बे को सलाम करने के लिए मजबूर करती है। यहां इतिहास में पहली बार एक पूरी मालगाड़ी को का परिचालन सिर्फ महिलाओं द्वारा किया गया। आइए जानते हैं इन होनहार महिलाओं के बारे में...
Other StatesJan 4, 2021, 8:53 PM IST
एक और किसान मर गया, आखिरी शब्द- BJP को परिवार माना पर कोई काम नहीं आया..मेरी आत्मा में बीजेपी रहेगी
मरने से पहले किसान बलवंत ने लिखा कि में गरीब हूं, पिछले कई सालों से भारतीय जनता पार्टी से जुड़ा हूं, मेरी हर सांस में भाजपा बसती है। मरने के बाद मेरी आत्मा भी भाजपा के साथ ही रहेगी।
Fake CheckerDec 15, 2020, 12:55 PM IST
Fact Check: अयोध्या में है गदा, धनुष और बाण की मूर्ति वाला यह चौक? जानें वायरल हुई भव्य तस्वीर का सच
फैक्ट चेक डेस्क. साल 2020 में अयोध्या मंदिर की नींव रखी जा चुकी है। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण होगा। इसको लेकर सोशल मीडिया पर सैकड़ों तस्वीरें और दावे वायरल होते रहते हैं। हाल में एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक चौक के बीचोंबीच एक बड़ा-सा गदा, धनुष और बाण बना हुआ देखा जा सकता है। यूजर्स फोटो को शेयर करते हुए दावा कर रहे हैं कि तस्वीर उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक नवनिर्मित चौक की है। फैक्ट चेक में आइए जानते हैं कि आखिर ये तस्वीर क्या वाकई अयोध्या की है? क्या अयोध्या में ऐसी कोई जगह प्रसिद्ध है?
Other StatesDec 9, 2020, 4:57 PM IST
खेलने के लिए घर से निकले थे तीन मासूम भाई, अगले दिन तालाब में मिलीं लाशें
गुजरात के वडोदरा में तीन सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। वे मंगलवार सुबह खेलने निकले थे, लेकिन फिर घर नहीं लौटे। परिजनों और गांववालों ने उन्हें सब जगह ढूंढ़ा...लेकिन वे कहीं नहीं मिले। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। बुधवार सुबह गांव के तालाब में तीनों की लाशें मिलीं।
Other StatesDec 5, 2020, 4:13 PM IST
पति-पत्नी और वो: एक्टिवा से जैसे ही ड्यूटी के लिए निकली नर्स, कार से पीछा करने लगा पति
वडोदरा, गुजरात. पति को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। पत्नी शहर के गोत्री हास्पिटल में नर्स थी। वो नाइट ड्यूटी करती थी। पति को यह रास नहीं आता था। उसने कई बार दिन की शिफ्ट कराने का दवाब डाला, लेकिन पत्नी ने बात अनसुनी की दी। आखिरकार गुरुवार रात पति के सिर पर खून सवार हो गया और उसने फिल्म स्टाइल में पत्नी की सुनसान जगह पर हत्या कर दी। पत्नी अपने एक्टिवा से ड्यूटी के लिए निकली थी। पति कार से उसका पीछा करने लगा। रास्ते में उसने चलती कार से ही एक्टिवा चला रही पत्नी के सिर में लोहे की रॉड से घातक प्रहार किया। पत्नी यह वार सह नहीं पाई और उसकी मौत हो गई। शिल्पाबेन नामक नर्स की लाश गुरुवार रात वीआईपी रोड पर पड़ी मिली थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर शुक्रवार को पति को इस हत्याकांड में अरेस्ट कर लिया। आगे पढ़ें इसी घटना के बारे में...
Other StatesNov 20, 2020, 1:39 PM IST
सूटकेस में लाश: जब मंगेतर को पता चला होने वाली बीवी का राज़, सास को एक साजिश के लिए 'पटाया'
वडोदरा, गुजरात. 14 नवंबर को वडोदरा के पास करजण रेलवे ट्रैक पर सूटकेस में मिली लाश का रहस्य सामने आ गया है। यह मर्डर मृतकी की प्रेमिका, उसकी मां और मंगेतर ने किया था। मृतक दो बच्चों का पिता था। दिल्ली निवासी मृतक फइनेंसर था। वो प्रेमिका से दूसरी शादी करना चाहता था, लेकिन परिजनों ने प्रेमिका का दूसरी जगह रिश्ता तय कर दिया। बाद में जब प्रेमिका के मंगेतर को इस प्रेम कहानी के बारे में पता चला, तो उसने यह साजिश रची। लाश की शिनाख्त के बाद दिल्ली पुलिस मामले की जांच करने वडोदरा पहुंची थी। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि 46 वर्षीय नीरज गुप्ता का फैजल पठान नाम की लड़की से प्रेम-प्रसंग था। फैजल नीरज के दिल्ली स्थित ऑफिस में ही नौकरी करती थी। इसी बीच फैजल की जुबेर पठान नामक युवक से रिश्ता पक्का हो गया। नीरज ने इसका विरोध किया। उसने अपने रिश्ते के बारे में जुबेर को भी बता दिया। आगे पढ़ें फिर क्या हुआ...
Other StatesNov 18, 2020, 4:00 PM IST
मैरिज की तैयारियों के बीच मौत ने दिखाई बेरहमी...आधी रात सड़क पर दूर तक सुनाई पड़ीं चीखें
वडोदरा, गुजरात. बुधवार तड़के करीब 3 बजे मिनी ट्रक और ट्राले के बीच हुए भीषण हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। इनमें एक ही परिवार के 5 सदस्य भी शामिल हैं। इनमें पति-पत्नी, उनका बेटा, बेटी और चचेरा भाई भी है। वहीं, मरने वालों में 8 से 12 साल के बच्चे भी हैं। ये लोग सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ दर्शन करने निकले थे। हादसा नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास हुआ। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दु:ख व्यक्त किया है। घायलों को वडोदरा के एसएसजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग मदद को पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। हादसे में 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 2 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन मां और उनके इकलौते मासूम बेटे शामिल हैं। आगे पढ़ें दर्दनाक हादसे की कहानी...
Other StatesNov 18, 2020, 11:18 AM IST
Video: कोई ट्रक के नीचे कुचला तो किसी की गई दशहत से जान... भयानक सड़क हादसे का शिकार बने 27 लोग
वीडियो डेस्क। सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ के लिए दर्शन को निकले लोगों का मिनी ट्रक एक ट्राले से टकरा गया। इस हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Other StatesNov 18, 2020, 10:38 AM IST
गुजरात के वडोदरा में मिनी ट्रक और ट्राले में भीषण भिड़ंत, 5 महिलाओं सहित 11 की मौत, मोदी ने जताया दु:ख
गुजरात के वडोदरा में बुधवार तड़के करीब 3 बजे मिनी ट्रक और ट्राले के बीच हुए भीषण हादसे में 5 महिलाओं सहित 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 16 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये लोग सूरत से प्रसिद्ध देवी स्थल पावागढ़ दर्शन करने निकले थे। हादसा नेशनल हाईवे पर वाघोडिया चौक के पास हुआ। हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दु:ख व्यक्त किया है।
HatkeNov 5, 2020, 4:07 PM IST
मां की मौत के बाद 20 दिन के तेंदुए को गाय ने पिलाया था थन से दूध, आज भी रोज रात को मिलने आता है मुंहबोला बेटा
हटके डेस्क: मां की ममता ऐसी होती है, जिसे हर प्राणी महसूस करता है। ना सिर्फ इंसान बल्कि जानवरों में भी अपने बच्चों को लेकर ऐसा ही प्यार होता है। जानवरों की ममता तो अपने बच्चों से इतर किसी के भी बच्चे के लिए देखी जा सकती है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे गाय और तेंदुए की ये तस्वीरें किसी को भी हैरान कर सकती है। एक बार के लिए लगेगा कि आखिर एक तेंदुआ गाय के इतने नजदीक आकर उससे इतना लाड क्यों कर रहा है? लेकिन जब इसके पीछे की कहानी पता चलेगी तो इनके बीच का रिश्ता समझ आएगा।
Other StatesNov 5, 2020, 2:49 PM IST
लड़की को बेडरूम में भेजती थी धूर्त चेली, पाखंडी दैवीय शक्तियों की बात कहकर करता था रेप
गुजरात के वडोदरा में नाबालिग के साथ रेप और ठगी के आरोप में जेल में बंद पाखंडी संत प्रशांत उपाध्याय के बारे में एक चौंकाने वाली कहानी सामने आई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि पाखंडी संत की शिष्या दिशा जॉन ही पीड़ित बच्ची को संत के बेडरूम में भेजती थी। पुलिस ने कुछ दिन पहले ही दिशा को गिरफ्तार किया है। यह बात उसने पूछताछ में स्वीकारी।
NationalOct 24, 2020, 8:00 AM IST
जिसके दामाद किसानों की जमीन खा जाएं, वो उन्हें क्या खाक बचाएंगे...स्मृति ने सोनिया पर यूं साधा निशाना
गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को उप चुनाव है। इससे पहले शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी उपचुनावों के लिए प्रचार करने पहुंची। उन्होंने यहां कांग्रेस और पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर जमकर निशाना साधा।
NationalOct 11, 2020, 1:22 PM IST
कोरोना मरीजों के इलाज में दवाइयों के साथ अब संगीत को भी जोड़ा, यहां म्यूजिक थेरेपी से हो रहा है इलाज
चीन के वुहान से निकाल कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत में कोरोनावायरस (Coronavirus) के मामले 70 लाख के आंकड़े को छू चुके हैं। अच्छी बात यह है कि देश में तेजी से कोरोना मरीज ठीक भी हो रहे हैं। अब तक 60 लाख से ज्यादा लोग इस महामारी को हराने में कामयाब हुए हैं। अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं बन सकी है, लिहाजा सामान्य दवाओं से कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इस बीच गुजरात का एक अस्पताल का वीडियो सामने आया है। यहां म्यूजिक थेरेपी से COVID-19 संक्रमितों का इलाज कर रहा है। सर सयाजी राव गायकवाड़ अस्पताल (Sir Sayajirao Gaekwad Hospital) में कोरोना मरीजों को म्यूजिक थेरेपी भी दी जा रही है। मरीजों ने भी अस्पताल प्रशासन के इस कदम की तारीफ की है।
NationalSep 29, 2020, 6:49 AM IST
गुजरात के वड़ोदरा में गिरी इमारत, तीन मजदूरों की मौत एक दर्जन से अधिक घायल; राहत एवं बचाव कार्य जारी
गुजरात में बड़ोदरा के बावा मान पूरा इलाके में नव निर्मित इमारत गिर गई। इसमें तीन मजदूरों की मौत हो गई। बाकी घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दमकल विभाग रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहा है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है।