Valmiki Jayanti 2022: इस बार 9 अक्टूबर, रविवार को यानी आश्विन मास की पूर्णिमा पर वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाया जाएगा। वाल्मीकि समाज के लोग इस दिन चल समारोह निकालते हैं व अन्य कई आयोजन भी करते हैं। महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी कई कथाएं और मान्यताएं प्रचलित हैं। महर्षि वाल्मीकि ने ब्रह्माजी के कहने पर ही रामायण की रचना की थी। भगवान श्रीराम से जुड़े तथ्यों को प्रमाणित करने के लिए आज भी वाल्मीकि रामायण ही सबसे ज्यादा सटीक मानी जाती है। वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti 2022 Wishes Messages) के मौके पर अपने दोस्तों और करीबियों को ये मैसेज और ग्रीटिंग्स भेजकर शुभकामनाएं दें…